यमुनानगर : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अग्रवाल समाज का मान बढ़ाया : चेयरमैन रामनिवास गर्ग

0
476
Chairman Ram Niwas Garg
Chairman Ram Niwas Garg
प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :
हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने पर यमुनानगर हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास गर्ग के साथ यमुना नगर जिले से अग्रवाल सभा के प्रधान मनोज अग्रवाल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, भाजपा मंडल सचिव ललित गुप्ता, विकास बंसल व रोहित गर्ग,निजी सहायक राजकुमार के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मुख्यमंत्री निवास चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सैंकडों लोगों की उपस्थिति में सम्मान स्वरूप शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया व अग्रवाल वैश्य समाज की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का भी सम्मान व धन्यवाद किया। हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा अग्रवाल समाज का मान सम्मान केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में बढ़ाने का काम किया गया है। अग्रवाल वैश्य समाज के लोगों में काफी उत्साह है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक झटके में ही वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर दिया है। अग्रवाल सभा प्रधान मनोज गुप्ता ने बताया कि अब हिसार से देश एवं विदेश जाने वाले लोगों को महाराजा अग्रसेन के बारे में जानकारी मिल सकेगी। लेकिन जिन लोगो को नहीं भी पता होगा वह सभी लोग भी महाराजा अग्रसेन के बारे में जान सकेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का नाम पूरी दुनिया में विख्यात है। इस दौरान मौके पर अग्रवाल सभा प्रधान मनोज गुप्ता, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, भाजपा मंडल सचिव ललित गुप्ता, विकास बंसल, रोहित गर्ग, निजी सहायक राजकुमार आदि साथ रहे।

SHARE