यमुनानगर: भाजपा पदाधिकारी बूथ स्तर तक संगठन को करें मजबूत : मंत्री मूलचंद शर्मा 

0
262
Yamunanagar executive meeting organized
Yamunanagar executive meeting organized
यमुनानगर:
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा की अध्यक्षता में भाजपा जिला यमुनानगर कार्यकारिणी बैठक का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि भाजपा जिला यमुनानगर की कार्यकारिणी की बैठक रामलीला भवन जगाधरी में आयोजित की गई । बैठक में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रत्नलाल कटारिया,विधायक घनश्यामदास अरोड़ा,मेयर मदन चौहान, जिला प्रभारी व वाईस चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच, चेयरमैन रामनिवास गर्ग, चेयर पर्सन रोजीमलिक आनंद ,पूर्व विधायक बलवंत सिंह साढोरा ,ईशवर पलाका,महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री करण देव काम्बोज ,जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट,जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला ,प्रदेश सहप्रवक्ता भारत भुषण जुयाल ,मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,जगाधरी अध्यक्ष विपूल गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट ने मंच संचालन किया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने पौधारोपण किया उसके उपरांत वंदेमातरम का गीत सभी ने गाकर व  सभी वरिष्ठ नेताओं ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं को जो भी कार्य सौंपा जाता है वह कार्य पूर्ण किया जाता है।
भाजपा कार्यकर्ता  पार्टी को आगे बढ़ाने में पूरा सहायक होता है। कार्यकर्ता का काम सरकार बनाना है । संगठन को मजबूत करना है, मेरा बूथ वैक्सीन युक्त होना चाहिए। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने बूथ कार्यकारिणी को मजबूत करना है। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता जोड़ने हैं । जनसंपर्क अभियान करना है। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार सच्ची किसानो की हितेषी सरकार है। भाजपा की हरियाणा सरकार द्वारा 12 फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीद कर रही है। कांग्रेस ने हमेशा किसानों को धोखा देने का ही कार्य किया है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि देश तरक्की करेगा तो हर नागरिक की तरक्की अपने आप हो जाएगी। भाजपा संगठन में हमें शुरू से ही भारत माता की जय बोलने का पाठ पढ़ाया जाता है । हम सरकार में भी भारत माता की सेवा करने के लिए ही आए हैं हमारा कार्य राष्ट्र की सेवा करना है। देश तरक्की करेगा तो हर नागरिक की अपने आप तरक्की हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास कार्यों का रिकॉर्ड कायम कर दिया है। भाजपा सरकार ने पंचायती जमीनों पर बाग लगाने का कार्य निशुल्क किया है। खेतों की डोलो पर कटने वाले पेडों की छांट  का अधिकार दिया गया है । पुराने पेड़ों की पेंशन लगाई गई है । कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की योजनाओं व भाजपा की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करें ताकि आम जनता को पता चल सके कि भाजपा सरकार उनके लिए कितनी अच्छी अच्छी योजनाएं लेकर आ रही है।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा ही सही मायने में कार्यकर्ताओं की  पार्टी है। भाजपा में परिवारवाद नहीं चलता। भाजपा की केन्द्र सरकार व हरियाणा की सरकार द्वारा रिकॉर्ड विकास कार्य करवाए जा रहे है। आम जनता को राहत देने के लिए कोरोना काल में लगभगा 1100 करोड़ रूपये का राहत पैकेज देने का कार्य किया है। मनोहर सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाकर बेटियों का भविष्य सुरक्षित किया है। इस अभियान को हमें और अधिक आगे बढ़ाना है। भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की योजनाओं का सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर ज्यादा से ज्यादा प्रचार करना चाहिए। भाजपा सरकार ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करके भ्रष्टाचार को समाप्त किया है। बुढ़ापा पेंशन को ऑनलाइन करके लाखों फर्जी खातों को बंद करके जरूरतमंद योग्य लोगों को बुढ़ापा पेंशन दी जा रही है ।भाजपा सरकार ने खनन का रेवेन्यू बढ़ाने का कार्य किया है। माइनिंग ऑनलाइन करके भ्रष्टाचार खत्म किया है। भाजपा की मनोहर सरकार  किसान हितेषी सरकार है। भाजपा जिला यमुनानगर प्रभारी व सरस्वती हैरिटेज बोर्ड वाईस चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच ने सभी 13 मंडल अध्यक्षो व विभिन्न मोर्चा के जिला अध्यक्षों से उनके द्वारा किए गए कार्यों की  विस्तृत जानकारी ली । उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए व कहा कि सेवा ही संगठन के तहत जनहित के कार्यो में समय लगाए व जनता के सम्पर्क में रहें। इस दौरान राकेश त्यागी, पंकज मंगला,धर्मसिंह मटटू,जगदीश राणा,रिषीपाल सैनी,सह मीडिया प्रभारी कीमतपाल चोपड़ा,प्रवीण शर्मा, रानी कालडा, रोचक गर्ग,कपिल मनीष गर्ग,आदित्य चावला,कोषाध्यक्ष जगदीश विधार्थी, सुमित गुप्ता, कल्याण सिंह, जगदीश धीमान,राहुल गढ़ी बंजारा,संजीव सैनी,कर्मसिंह, प्रवीण अग्रवाल, रामपाल नम्बरदार, अमित गर्ग ,विजया बब्बर,प्रीति जौहर, सुमित बख्शी, प्रदीप अग्रवाल,मनीषा अग्रवाल, सुनीता शर्मा, सविता काम्बोज, कुनाल भारद्वाज,संदीप गुर्जर,राजेश कटारिया ,कुलदीप दुग्गल,अमन सग्गड,कमलदीप ,देवकीनंदन,कपिल मनीष गर्ग आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
SHARE