यमुनानगर : अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण व कश्मीर से धारा 370 को खत्म करके भाजपा ने अपने चुनावी वादे पूरे किए हैं : राजेश सपरा

0
302
bjp yamunanagar
bjp yamunanagar

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :
भाजपा प्रताप नगर मंडल की बैठक का आयोजन हनुमान मंदिर प्रताप नगर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा व हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास गर्ग रहे साथ में मंडल प्रभारी रामपाल नम्बरदार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, मंडल महामंत्री विजय सिंगला, मंडल महामंत्री बलविंदर मुजाफत, जिला कार्यकारिणी सदस्य कैलाश चंद शर्मा साथ रहे, भाजपा मंडल की बैठक में भारत मात, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर फूल माला अर्पित करके व उनके चित्र के आगे दीप प्रज्वलित करके शुरू की गई। इसके उपरांत सभी सदस्यों ने वंदे मातरम का गीत गाया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ताओं की पार्टी है। मोदी सरकार ने 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं को कोरोना वैक्सीन निशुल्क लगाकर सराहनीय कार्य किया है। कोरोना काल के दौरान लगभगा 80 करोड़ गरीब लोगों को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया है। जनधन खातों के माध्यम से महिलाओं के खाते में सीधा पैसा भेजा गया है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि के अंतर्गत 6000 सालाना किसानों को प्रदान किया जा रहा है। बुढ़ापा पेंशन में 250 रुपए की वृद्धि की गई है। बिजली की स्पलाई बढ़ाई गई है।

सरकारी नौकरियों में बिना खर्ची व बिना पर्ची के योग्यता व मैरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही है। बिना भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे है। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने कहा कि केन्द्र व हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी हुई है। भाजपा मोदी जी के नेतृत्व में लगातार लोगों का जन विश्वास प्राप्त कर रही है। जिससे हर राज्य में उसकी सरकार बन रही है। हरियाणा में मनोहर सरकार ने मेरा पानी मेरी विरासत, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, फसल बीमा योजना, भावांतर भरपाई योजना चलाई हुई है जिससे किसानों को अत्यधिक लाभ पहुंच रहा है। व्यापारी वर्ग के लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। जिन से जुड़कर व्यापारियों को लाभ पहुंच रहा है। भाजपा सरकार की परिवार पहचान पत्र व मुख्यमंत्री समृद्धि योजना से हर वर्ग जुड़ रहा है। भाजपा सरकार ईमानदार सरकार है। भाजपा ने कोरोना काल में निशुल्क फेसमास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने पिछले चार माह में भाजपा मंडल प्रताप नगर द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण मीटिंग में रखा और बताया कि भाजपा प्रताप नगर मंडल ने पिछले 4 माह के दौरान क्या क्या गतिविधियां की। किसान मोर्चा प्रताप नगर मंडल अध्यक्ष ओमकार देवधर ने किसानों से मुद्दों पर भाजपा कार्यकतार्ओं को बताया कि तीनों कृषि बिल किसानों के हक में है और हमें उनका समर्थन करना चाहिए, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमन ने कोरोना काल में भाजपा पार्टी द्वारा किए गए कार्यो के बारे में संकल्प पत्र प्रस्तुत किया जिसका सभी ने समर्थन किया। इस दौरान महामंत्री विजय सिंगला, महामंत्री बलविंदर मुजाफत, गौरव शर्मा कड़कौली, चेयरमैन विरेंद्र चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष ओमकार देवधर, सरपंच सुमन चौधरी, अनिल वालिया, विनीत सिंगला, पंकज बेगमपुर, मोहित मैहता, यशपाल सिंह, सुभाष बल्लेवाला, अनुज दड़वा, इरफान खान व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

SHARE