यमुनानगर : अफवाहों से बचकर वैक्सीन लगवाएं और सुरक्षित रहें : मदन चौहान

0
223
Vaccination camp organized on Saturday to prevent corona epidemic

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :

कोरोना महामारी से बचाव को लेकर शनिवार को नगर निगम कार्यालय में कोविड वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया। कैंप में निगम के सफाई कर्मचारियों समेत शहर के लोगों ने वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगवाई। नगर निगम मेयर मदन चौहान व उप निगम आयुक्त अशोक कुमार ने कैंप का दौरा किया और वैक्सीनेशन लगवा रहे शहरवासियों व कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया। मेयर मदन चौहान ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। लोग किसी भी तरह की अफवाओं में न आए, बल्कि समय रहते वैक्सीन लगवाए और सुरक्षित रहे। लोग अब काफी तादात में आने लगे है। सरकार के पास वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। जब तक अंतिम नागरिक को वैक्सीन नहीं लगेगी, तब तक सरकार की ओर से वैक्सीनेशन की डोज लगाई जाएगी। हम सभी मिलकर इस कोरोना महामारी को भगाना है। उप निगमायुक्त अशोक कुमार ने कुमार ने कहा कि शहर में रोजाना कई कई स्थानों पर वैक्सीनेशन कैंप लगाए जा रह हैं। जिन शहरवासियों ने वैक्सीन नहीं लगवाई वे भी जरूर वैक्सीन लगवाए। मौके पर सीएसआई सुरेंद्र चौपड़ा, सीएसआई हरजीत सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित कांबोज व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

SHARE