यमुनानगर : शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की व महिला को किया अगवा

0
376
kidnapping
kidnapping

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :
जिले में अलग-अलग स्थानों से नाबालिक लड़की व महिला को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया। पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शहर जगाधरी थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक कालोनी में किराए के मकान में रहता है। 16 मार्च को उसकी 15 वर्षीय लड़की किसी काम से घर से बाहर गई थी मगर इसके बाद में वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। व्यक्ति ने बताया कि जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को राजू अपने पिता रणबर सिंह के साथ मिलकर शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया था और आरोपियों ने उसकी लड़की को 4 महीने से अपने घर पर रखा हुआ है।

उसने आरोपितों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 120 बी, 363 व 366 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, फरकपुर थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 39 वर्षीय पत्नी 11 जुलाई को शाम 5  बजे घर से बाहर गई थी, मगर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उसे मालूम हुआ कि उसकी पत्नी को आजाद नगर निवासी ललित कुमार शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने आरोपित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

SHARE