यमुनानगर: 565 कर्मियों ने अभियान चलाकर शहर को किया चकाचक

0
264
Special cleanliness drive in the city
Special cleanliness drive in the city

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर:

नगर निगम की ओर से शनिवार को सभी वार्डों में स्पेशल सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान निगम के 565 सफाई कर्मचारियों ने गहनता से सफाई कर शहर को चकाचक किया। निगमायुक्त अजय सिंह तोमर के निदेर्शों पर गठित कर्मचारियों की 22 टीमों ने सीएसआई हरजीत सिंह और सीएसआई सुरेंद्र चोपड़ा के नेतृत्व में हर वार्ड की सफाई की। मेयर मदन चौहान, एडीसी रणजीत कौर, उप निगमायुक्त अशोक कुमार ने सफाई अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर से लगभग 26 टन कूड़ा एकत्रित कर उसे कचरा निस्तारण प्लांट में पहुंचाया गया। नगर निगम द्वारा उठाए गए इस कदम की शहरवासियों ने जमकर प्रशंसा की।
बता दें कि कुछ दिन पहले उपायुक्त गिरीश अरोड़ा ने शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने के आदेश जारी किए थे। जिसके बाद निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने शनिवार को हर वार्ड में स्थान चिन्हित कर स्पेशल सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत शनिवार को निगम के सभी 22 वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कार्य के दौरान संबंधित वार्ड का पार्षद भी मौजूद रहें। वार्ड नंबर एक से 11 तक सीएसआई हरजीत सिंह व सेनेटरी इंस्पेक्टर ?अमित कांबोज की देखरेख में सफाई कर्मचारियों ने सफाई की। वहीं, 12 से 22 तक सीएसआई सुरेंद्र चौपड़ा व सेनेटरी इंस्पेक्टर गोविंद सिंह की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया गया। वार्ड नंबर 1, 2, 3 व चार में सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रदीप दहिया, वार्ड नंबर 5, 6 व 7 में एएसआई सचिन कांबोज, 8, 9, 10 व 11 में एएसआई सुमित बैंस, 12, 13 व 14 में एएसआई कृष्ण कुमार, 15 से 18 में एसआई बिट्टू और 19 से 22 में एएसआई सतबीर सिंह की देखरेख में सफाई की गई। यह सफाई उन स्थानों की गई। जहां सफाई कर्मचारी अक्सर नहीं पहुंच पाते। इस दौरान कर्मचारियों ने चिन्हित स्थानों पर गहनता से सफाई की। अटी नालियों व नालों से गंदगी निकाली गई। उगी हुई झाड़ियों को काटा गया। इसके बाद गंदगी के ढेरों को कूड़ा उठाने वाली एजेंसी की मदद से उठाया गया। अभियान के दौरान लगभग 26 टन कूड़ा एकत्रित कर शहर से बाहर निकाला गया। सफाई अभियान के दौरान उप निगमायुक्त अशोक कुमार, उप निगमायुक्त विनोद नेहरा, एसई आनंद स्वरूप, एक्सईन रवि ओबरॉय, कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार, एमई मृणाल जैयसवाल, जेई मनीष कुमार, जेई जय भगवान, जेई अखिल तायल, जेई पंकज, जेई अभिषेक, जेई अरविंद, जेई अजय व अन्य ने मॉनिटरिंग की।

SHARE