Vijay Hazare Trophy 2021-22 धोनी के चहेते ऋतुराज का 4 दिन में तीसरा शतक, धवन को खतरा

0
933
Vijay Hazare Trophy 2021-22
Vijay Hazare Trophy 2021-22


आज समाज डिजिटल, राजकोट:

महेंद्र सिंह धोनी के चहेते के नाम से पहचाने जाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ का विजय रथ कामयाबी के रास्ते पर है। विजय हजारे ट्रॉफी में उनका शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने 4 दिन में तीसरा शतक जड़ दिया है। महाराष्ट्र ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। दूसरी ओर शिखर धवन लगातार तीसरे मैच में फेल रहे। साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को तीन वनडे खेलने हैं। वनडे सीरीज के लिए अभी टीम का सेलेक्शन नहीं हुआ है। ऐसे में ऋतुराज ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

बल्ले से लगातार बरसा रहे रन: (Vijay Hazare Trophy 2021-22)

ऋतुराज गायवाड़ को आईपीएल 2022 के लिए सीएसके ने रिटेन किया है। आईपीएल 2021 में भी उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था और आरेंज कैप पर कब्जा था। एमएस धोनी के नेतृत्व में सीएसके ने चौथी बार खिताब भी जीता था। विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले मैच में ऋतुराज ने मप्र के खिलाफ 112 गेंद पर 136 रन बनाए थे। 14 चौके और 4 छक्के जड़े थे। फिर दूसरे मुकाबले में उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ नाबाद 154 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने 143 गेंद का सामना किया था। 14 चौके और 5 छक्के लगाए थे।

110 गेंद पर जमा दिया शतक (Vijay Hazare Trophy 2021-22)

ऋतुराज गायकवाड़ ने केरल के खिलाफ 110 गेंद पर शतक पूरा किया। वे 129 गेंद पर 124 रन बनाकर आउट हुए। यानी उन्होंने लगातार तीसरे मैच में शतक जड़ा। 9 चौके और 3 छक्के लगाए। इस मुकाबले से पहले उनके लिस्ट ए करियर की बात करें तो उन्होंने 60 पारियों में 52 की औसत से 2971 रन बनाए हैं। 9 शतक और 16 अर्धशतक लगाया है। नाबाद 187 रन की सबसे बड़ी पारी खेली है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 99 का रहा है, जिसे बेहद अच्छा माना जा सकता है। कोच राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका दौरे पर ऋतुराज को मौका दिया था।

उधर, धवन तीसरे मैच में भी फेल (Vijay Hazare Trophy 2021-22)

टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन की बात करें तो वे लगातार तीसरे मैच में फेल हुए। दिल्ली की ओर से खेलते हुए धवन शनिवार को उप्र के खिलाफ 22 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले वे झारखंड के खिलाफ शून्य और हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 12 रन बना सके थे। धवन के खराब प्रदर्शन ने सेलेक्टर्स पर भी दबाव बढ़ा दिया होगा। धवन के वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो वे टीम इंडिया की ओर से 145 मैच में 46 की औसत से 6105 रन बना चुके हैं। 17 शतक और 33 अर्द्धशतक लगाया है।

Also Read : Sharjah New Weekend Days : UAE में कर्मचारियों को मिलेगा ढाई दिन का वीक ऑफ, 1 जनवरी 2022 से नया नियम होगा लागू

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE