यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भ्रष्टाचार में संलिप्त रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव को पद से हटाया

0
181
Ukraine Defense Minister Reznikov

आज समाज डिजिटल, Ukraine Defense Ministerयूक्रेन जहां एक ओर रूस के साथ अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है तो वहीं देश के भीतर भ्रष्टाचार को लेकर भी कोई कोताही नहीं बरत रहा है। लिहाजा इन दिनों यूक्रेन देश के अंदर और बाहर दोनों तरफ चुनौतियों का सामना कर रहा है।

इसी के चलते यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने देश के रक्षा मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त पाए जाने के बाद उसे पद से हटाने की घोषणा कर दी है। दरअसल रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव को पद से हटाने की घोषणा रविवार को की गई। यह भी घोषणा की गई कि रेजनिकोव की जगह रक्षा मंत्रालय अब यूक्रेन के मिलिट्री इंटेलिजेंस चीफ किर्लो बुदानोव लेंगे।

रेजनिकोव पर सीधे तौर पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा

दरअसल 24 जनवरी को यूक्रेन के डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर याचेस्लाव शापोवालोव को भ्रष्टाचार से जुड़े एक स्कैंडल में फंसने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। इसी मामले में अब रेजनिकोव को भी उनके पद से हटाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, ओलेक्सी रेजनिकोव पर सीधे तौर पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। इसके बाद अब रेजनिकोव को कोई दूसरा मंत्रालय सौंपा जाएगा।

ये भी पढ़ें : अमेरिकी फाइटर जेट ने मार गिराया संदिग्ध गुब्बार, बौखलाए चीन ने जारी किया ये बयान

ये भी पढ़ें : यूक्रेन को मिलेगा लेपर्ड 2 टैंक्स, जर्मनी ने दी मंजूरी, पौलेंड करेगा डिलीवरी, अब किस मुकाम पर पहुंचेगी रूस और यूक्रेन की लड़ाई

ये भी पढ़ें : तुर्की और सीरिया में 7.8 तीव्रता का जोरदार भूकंप, कई इमारतें ढही, 520 की मौत

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान के मंत्री का कबूलनामा, देश कर रहा गेंहू की बड़ी कमी का सामना

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE