Donald Trump: ट्रम्प ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर डाली पोस्ट, ट्रम्प ने खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बताया

0
1394
Donald Trump: ट्रम्प ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर डाली पोस्ट, ट्रम्प ने खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बताया
Donald Trump: ट्रम्प ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर डाली पोस्ट, ट्रम्प ने खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बताया

पोस्ट में जनवरी 2026 से पद संभालने का जिक्र
Donald Trump, (आज समाज), नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद को वेनेजुएला का एक्टिंग प्रेसिडेंट बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट की है। इसमें ट्रम्प की तस्वीर के साथ एक्टिंग प्रेसिडेंट आॅफ वेनेजुएला ( वेनेजुएला का अंतरिम राष्ट्रपति) लिखा है। पोस्ट में जनवरी 2026 से पद संभालने का जिक्र है। इसके अलावा ट्रम्प ने खुद को अमेरिका के 45वें और 47वें राष्ट्रपति के तौर पर भी दिखाया है।

पोस्ट को लेकर व्हाइट हाउस या अमेरिकी प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। इससे पहले 3 जनवरी को अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में लेकर न्यूयॉर्क लाया गया।

वेनेजुएला का प्रशासन अमेरिका ही चलाएगा

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वेनेजुएला का प्रशासन अमेरिका ही चलाएगा। यह तब तक चलेगा, जब तक वहां सुरक्षित सत्ता परिवर्तन नहीं हो जाता। ट्रम्प का कहना है कि वे यह जोखिम नहीं चाहते कि कोई ऐसा व्यक्ति सत्ता में आए जो वेनेजुएला के लोगों के हितों का ध्यान न रखे। मादुरो के सत्ता से हटने के बाद वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को पिछले हफ्ते देश की अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई थी।

तेल बिक्री से मिलने वाली राशि मेरे कंट्रोल में रहेगी

ट्रम्प के मुताबिक, अंतरिम सरकार अमेरिका को 3 से 5 करोड़ बैरल हाई क्वालिटी वाला, प्रतिबंधित तेल सौंपेगी, जिसे मार्केट प्राइज पर बेचा जाएगा। ट्रम्प ने कहा कि तेल बिक्री से मिलने वाली राशि अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में उनके कंट्रोल में रहेगी, ताकि इसका इस्तेमाल वेनेजुएला और अमेरिका के लोगों के हित में किया जा सके। उन्होंने एनर्जी सेक्रेटरी क्रिस राइट को इस योजना को तुरंत लागू करने के निर्देश देने की बात भी कही है।

अमेरिका तय करेगा कौन सी कंपनियां वेनेजुएला जाएंगी

ट्रम्प ने एक्सॉन मोबिल, कोनोकोफिलिप्स, शेवरॉन जैसी बड़ी अमेरिकी कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अमेरिका तय करेगा कि कौन सी कंपनियां वेनेजुएला में जाएंगी और निवेश करेंगी। शेवरॉन के वाइस चेयरमैन मार्क नेल्सन ने कहा कि उनकी कंपनी वेनेजुएला में निवेश के लिए प्रतिबद्ध है और वह अभी भी वहां काम कर रही है। कई छोटी कंपनियां और निवेशक भी बैठक में शामिल हुए, जिन्होंने ट्रम्प की नीतियों की सराहना की और निवेश की इच्छा जताई।

ये भी पढ़ें: पीएसएलवी-सी62 मिशन फेल, रास्ते से भटका रॉकेट

  • TAGS
  • [post_tags]