US Military Budget : अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर बढ़ाई दुनिया की चिंता

0
1639
US Military Budget : अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर बढ़ाई दुनिया की चिंता
US Military Budget : अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर बढ़ाई दुनिया की चिंता

अमेरिकी सैन्य बजट बढ़ाने की कही बात, कहा, वर्तमान समय काफी खतरनाक इसलिए मजबूत सेना जरूरी

US Military Budget (आज समाज), न्यूयॉर्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ऐसे फैसले ले रहे हैं और घोषणाएं कर रहे हैं जिससे पूरी दुनिया चिंता में है। पिछले दिनों वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई करने के बाद ट्रंप ने तीन अन्य दक्षिण अमेरिकी देशों को ऐसी ही कार्रवाई की धमकी दी थी। इन तीन देशों में क्लोबिया, क्यूबा और ग्रीनलैंड शामिल हैं। इसी बीच अब ट्रंप ने कहा है कि साल 2027 के लिए अमेरिका का सैन्य बजट लगभग 1.5 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 120 लाख करोड़ से ऊपर) होना चाहिए।

उन्होंने इस प्रस्ताव के पीछे खराब दौरा का हवाला दिया। ट्रंप ने कहा कि यह समय मुश्किल और खतरनाक है। इसलिए देश को मजबूत सेना की जरूरत है। बता दें कि इससे पहले 2026 का अमेरिकी सैन्य बजट बजट करीब 901 अरब डॉलर है, जो कि इस प्रस्ताव के मुकाबले बहुत कम है।

ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में ट्रंप ने यह कहा

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर यह प्रस्ताव रखा। पोस्ट में उन्होंने बताया कि वे इस बड़ी रकम के साथ कैसी सेना का निर्माण करना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सैन्य बजट बढ़ाने के बाद अमेरिका एक ऐसी सेना बना सकता है, जिसे वह ‘ड्रीम मिलिट्री’ कहते हैं, एक ताकतवर सेना जो हर दुश्मन के खिलाफ देश को सुरक्षित रख सके। इस दौरान उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उन्हें मिलिट्री पर खर्च बढ़ाने में कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि उन्होंने अमेरिका की कमान संभालते ही दुनिया भर में दोस्तों और दुश्मनों पर लगाए गए टैरिफ से अमेरिका का रेवेन्यू बढ़ाया है।

कोलंबिया के राष्ट्रपति को व्हाइट हाउस बुलाया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अपने कोलंबियाई समकक्ष गुस्तावो पेट्रो के बारे में अपना रुख अचानक बदल दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों के बीच एक सौहार्दपूर्ण फोन कॉल हुई थी और उन्होंने दक्षिण अमेरिकी देश के नेता को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया था। ट्रंप ने बुधवार रात अपनी सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो से बात करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी, जिन्होंने ड्रग्स की स्थिति और हमारे बीच हुए अन्य मतभेदों को समझाने के लिए फोन किया था।’अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि मुझे उनका फोन और लहजा पसंद आया। मैं निकट भविष्य में उनसे मिलने की उम्मीद करता हूं।

ये भी पढ़ें : Dr. S. Jaishankar’s visit to France : वैश्विक राजनीति में यूरोप की भूमिका अहम : जयशंकर

  • TAGS
  • [post_tags]