Russian Stock Market News इस तारीख से खुल जाएगा रूस का शेयर बाजार जानिए ?

0
758
Moscow Share Market

Russian Stock Market News इस तारीख से खुल जाएगा रूस का शेयर बाजार जानिए ?

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली : 

Russian Stock Market News : रूस ने 24 फरवरी को सबसे पहले यूक्रेन पर हमला किया था। इसके बाद से अमेरिका सहित कई देशों ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए। इस वजह से न केवल रूस की करेंसी रूबल में भारी गिरावट आई बल्कि मास्को शेयर बाजार में भी भारी गिरावट शुरू हो गई। इससे निवेशकों को लाखों डालर का नुक्सान हो गया।

अगले हफ्ते लिया जाएगा फैसला

निर्बाध रूप से गिरते मास्को शेयर बाजार (Moscow Share Market) को बंद कर दिया गया था। तब से रूसी शेयर बाजार में ट्रेडिंग बंद पड़ी है। लेकिन अब रूस के केंद्रीय बैंक ने कहा है कि वह मॉस्को शेयर बाजार के इक्विटी बाजार में 18 मार्च तक व्यापार शुरू (Russian Stock Market News )  नहीं करेगा। सीएनएन (CNN) ने बैंक आफ रसिया के हवाले से कहा कि विदेशी मुद्रा बाजार सोमवार सुबह 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) खुलेगा और उत्पाद व्यवसाय भी तभी शुरू होगा।

Moscow Share Market

बैंक ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि शेयर बाजार पर अगले हफ्ते फैसला लिया जाएगा, जिसके बाद में शेयर बाजार खुल जाएगा। (Russian Stock Market News ) सीएनएन ने बताया कि अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य पश्चिमी सहयोगियों के रूस पर प्रतिबंध लगाने के बाद रूसी रूबल में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है।

Also Read : सांसद ने खाटू श्याम मेला स्पेशल ट्रेन को दिखाई झंडी

SHARE