Russia-Ukraine War Update रूस और यूक्रेन की जंग 18वे दिन भी जारी, रूस सेना ने कीव ओब्लास्ट पर बरसाए बम

0
595
Russia-Ukraine War Update

Russia-Ukraine War Update रूस और यूक्रेन की जंग 18वे दिन भी जारी, रूस सेना ने कीव ओब्लास्ट पर बरसाए बम

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली : 

Russia-Ukraine War Update : रूस और यूक्रेन जंग 18वे दिन भी जारी है। रूसी सेना अभी भी यूक्रेन की राजधानी कीव से 25 किलोमीटर दूर है। वहीं यूक्रेन का दावा है कि उसने खेरसॉन में रूस के 2 हेलीकॉप्टरों को मार गिराया है। जबकि रूस ने यूक्रेन के कीव ओब्लास्ट पर लगातार बम बरसाए। साथ ही रूसी सैनिकों ने कीव में ग्रीन कॉरिडोर के जरिए रेस्क्यू कर रही महिलाओं और बच्चों पर गोली चलाई, जिसमें एक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई।गौरतलब है कि आज रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग का 18वां दिन है। (Russia-Ukraine War Update) रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण शुरू किया था।

अब तक यूक्रेन से लाखों लोग पलायन कर चुके हैं और हजारों बेघर हैं। रूस लगातर यूक्रेन के शहरों पर अपना कब्जा करने के लिए मिसाइल हमलों से लेकर गोले बरसा रहा है। उसकी सेनाएं यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करने के मकसद से लगातार आगे बढ़ रही हैं। (Russia-Ukraine War Update)  उसने कीव पहुंचने के मकसद से हमले और तेज कर दिए हैं। यूक्रेन के ज्यादातर शहर जल रहे हैं। लगातार हो रही गोलाबारी से सरकारी इमारतें व मकान तबाह हो गए हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बातचीत का आफर दिया है।

यूक्रेन के हर इलाके में हवाई हमले की चेतावनी

रूस ने यूक्रेन के करीब हर इलाके में हवाई हमले की चेतावनी जारी की है। आशंका है कि रूस किसी भी वक्त यूक्रेन के किसी भी शहर पर ताबड़तोड़ हमलों को अंजाम दे सकता है। उसके निशाने पर कीव, खार्किव, पोल्टावा, युजने, क्रामटोर्स्क जाइटामिर, स्लोवियनस्क, विन्नित्सिया, अवदिक्का, खमेलनित्स्की, किलिया,चेनोर्मीर्स्क और बिलाइवका हैं। इन शहरों में लगातार सायरन की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

Also Read :  फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर की कंपनी लाएगी 3,350 करोड़ रुपए का आईपीओ, जानिए मुख्य बातें

SHARE