Greenland Crisis Update: ग्रीनलैंड में ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- हमारा देश बिकाऊ नहीं

0
280
Greenland Crisis Update: ग्रीनलैंड में ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- हमारा देश बिकाऊ नहीं
Greenland Crisis Update: ग्रीनलैंड में ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- हमारा देश बिकाऊ नहीं

प्रदर्शनकारियों ने ट्रम्प के पुतले फूकें, जुलूस निकाला
Greenland Crisis Update, (आज समाज), नई दिल्ली: ग्रीनलैंड में ट्रम्प के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के ग्रीनलैंड पर कब्जे को लेकर दिए बयानों पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने ग्रीनलैंड बिक्री के लिए नहीं है के नारे लगाए। बफीर्ली सड़कों के बीच प्रदर्शनकारी ग्रीनलैंड की राजधानी नुउक के डाउनटाउन से अमेरिकी वाणिज्य दूतावास तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय झंडे लहराए और विरोधी पोस्टर थामे रहे। पुलिस के मुताबिक यह अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है, जिसमें नुउक की लगभग एक-चौथाई आबादी शामिल हुई।

अमेरिका ने किया 8 देशों पर 10% टैरिफ लगाने का ऐलान

इसी दौरान अमेरिका ने यूरोप के 8 देशों पर 10% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। ये देश ग्रीनलैंड पर अमेरिका के कब्जे की धमकी का विरोध कर रहे थे। इससे ग्रीनलैंड के लोगों में ट्रम्प को लेकर गुस्सा और बढ़ गया। दूसरी ओर यूरोपीय संघ (ईयू) के सांसद अमेरिका के साथ हुए ट्रेड एग्रीमेंट की मंजूरी रोकने की तैयारी में हैं। यूरोपियन पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष मैनफ्रेड वेबर ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ट्रम्प की ग्रीनलैंड धमकियों के कारण अमेरिका से समझौते को मंजूरी देना संभव नहीं है।

ईयू में अमेरिकी उत्पादों पर 0% टैरिफ को होल्ड करने की मांग

मैनफ्रेड वेबर ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईपीपी व्यापार समझौते के पक्ष में था, लेकिन ट्रम्प की ग्रीनलैंड धमकियों के कारण अब मंजूरी संभव नहीं। उन्होंने अमेरिकी उत्पादों पर 0% टैरिफ को होल्ड करने की बात कही। यूरोपीय संसद के अन्य समूह भी समझौते को फ्रीज करने की मांग कर रहे हैं। अगर फैसले को लेकर सहमति बनती है, तो समझौता रुक सकता है।

ये भी पढ़ें: प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस में झड़प, पालकी रोकी, स्नान नहीं कर पाए शंकराचार्य

  • TAGS
  • [post_tags]