Khawaja Asif: पाक रक्षा मंत्री बोल- पीएम शहबाज शरीफ मेरे बॉस, आसिम मुनीर नहीं

0
566
Khawaja Asif: पाक रक्षा मंत्री बोल- पीएम शहबाज शरीफ मेरे बॉस, आसिम मुनीर नहीं
Khawaja Asif: पाक रक्षा मंत्री बोल- पीएम शहबाज शरीफ मेरे बॉस, आसिम मुनीर नहीं

कहा- अतीत में सेना ने सीधे शासन संभाला था, अब सिस्टम अलग है
Khawaja Asif, (आज समाज), नई दिल्ली: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि मेरे बॉस पीएम शहबाज शरीफ हैं, न की फील्ड मार्शल आसिम मुनीर। उन्होंने कहा, पाकिस्तान का एक सिस्टम है। हमारे इतिहास में ऐसे दौर रहे हैं, जब सेना का सरकार पर नियंत्रण रहा। एक समय ऐसा भी था जब सेना ने दखल देकर सत्ता की बागडोर अपने हाथ में ले ली थी। अब सिस्टम अलग है। ख्वाजा आसिफ म्यूनिख सिक्योरिटी काउंसिल में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी गए थे।

इस दौरान उन्होंने फ्रांस 24 को इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा कि इस समय पाकिस्तान अफगानिस्तान से खतरे, आतंकवाद, भारत के साथ तनाव और कमजोर अर्थव्यवस्था जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे हालात में पाकिस्तानी सेना सरकार का समर्थन कर रही है।

पहले कहा था, सरकार और सेना मिलकर देश चलाते हैं, पाकिस्तान का पॉलिटिकल सिस्टम आदर्श लोकतंत्र नहीं

ख्वाजा आसिफ ने इससे पहले पिछले साल दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि पाकिस्तान में सरकार और सेना मिलकर देश चलाते हैं। आसिफ ने कहा था कि पाकिस्तान को हाइब्रिड मॉडल से चलाया जा रहा है। आसिफ पहले भी कई बार हाइब्रिड मॉडल की तारीफ कर चुके हैं। अरब न्यूज को दिए एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान का पॉलिटिकल सिस्टम आदर्श लोकतंत्र नहीं, लेकिन जरूरी है। उन्होंने कहा था कि यह मॉडल पाकिस्तान की आर्थिक और शासन की समस्याओं को हल करने में कमाल कर रहा है।

भारत-अफगानिस्तान पर प्रॉक्सी वॉर चलाने का आरोप लगाया

ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत और अफगानिस्तान की तालिबान सरकार मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर हमलों को लेकर नई दिल्ली और काबुल की सोच एक जैसी है।

आसिफ ने कहा जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान अफगानिस्तान में दोबारा कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगर अफगानिस्तान की ओर से शांति की कोई ठोस गारंटी नहीं मिलती है, तो पाकिस्तान वहां नए हमले करने से पीछे नहीं हटेगा। आसिफ ने यह भी कहा कि भारत के साथ युद्ध की संभावना अभी भी खत्म नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के लिए न्यायिक अधिकारी तैनात करें कलकत्ता हाईकोर्ट: एससी

  • TAGS
  • [post_tags]