China New Technology: अब बिना फ्यूल उड़ान भरेंगे चीनी फाइटर जेट

0
164
China New Technology: अब बिना फ्यूल उड़ान भरेंगे चीनी फाइटर जेट
China New Technology: अब बिना फ्यूल उड़ान भरेंगे चीनी फाइटर जेट

वैज्ञानिकों ने बनाई विकसित की इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल को बिजली में बदलने वाली तकनीक
China New Technology, (आज समाज), नई दिल्ली: चीनी वैज्ञानिकों ने एक ऐसा एडवांस सर्वेस (सतह) तैयार किया है जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल को प्रयोग की जाने लायक बिजली में बदल सकता है। इसका मतलब है कि अब चीन चाहे तो उसके फाइटर जेट बिना तेल के ही उड़ान भर सकेंगे। इन फाइटर जेट्स की बॉडी को इस तरह डिजाईन करना होगा जिससे कि वे पृथ्वी पर आती हुई इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल को बिजली में बदल कर उसका इस्तेमाल उड़ान भरने में कर सकें।

चीन की नई 6जी तकनीक

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन की शियान शहर स्थित शिडियन यूनिवर्सिटी की रिसर्च टीम ने एक क्रांतिकारी तकनीक विकसित की है। इस तकनीक में संचार प्रौद्योगिकी और एडवांस इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंजीनियरिंग का इस्तेमाल किया गया है। इस इनोवेशन का उपयोग इंटेलिजेंट स्टील्थ सिस्टम को विकसित करने और अगली पीढ़ी की 6जी वायरलेस संचार प्रणाली को मजबूत बनाने में किया जा सकता है।

इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कोआॅपरेटिव स्टील्थ का नया मोर्चा

रिपोर्ट में यूनिवर्सिटी टीम के हवाले से बताया गया है कि वे इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कोआॅपरेटिव स्टील्थ के क्षेत्र में गहन शोध कर रहे हैं। इसमें कई प्लेटफॉर्म्स मिलकर काम करती हैं, जिससे रडार और अन्य इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सेंसरों के सामने उनकी विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। यह तकनीक पारंपरिक स्टील्थ तरीकों से अलग है, जहां केवल छिपने पर फोकस होता है। यहां दुश्मन के रडार सिग्नलों अप्रभावी करने के साथ उन्हें उपयोगी ऊर्जा में बदला जाता है।

दोहरे लाभ वाली इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली

  • यह नई इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम दो महत्वपूर्ण काम एक साथ संभालती है
  • वायरलेस तरीके से सूचना का आदान-प्रदान करना (वायरलेस इन्फॉर्मेशन ट्रांसमिशन)।
  • आने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल्स को बिजली में बदलना (एनर्जी हार्वेस्टिंग)।
  • इससे स्टील्थ विमानों या ड्रोनों को दुश्मन रडार से छिपने के साथ-साथ उसकी ऊर्जा से अपने सिस्टम चलाने की क्षमता मिल सकती है।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक 6जी नेटवर्क को और अधिक कुशल बनाएगी।
  • यह ब्रेकथ्रू चीन को 6जी की वैश्विक दौड़ में आगे रखने वाला साबित हो सकता है, जहां रडार को खतरा नहीं बल्कि संसाधन बनाया जा रहा है।