World 100 Most Powerful Women निर्मला सीतारमण 100 ताकतवर महिलाओं में फिर शामिल, देखें सूची में और कौन है शुमार

0
610
World 100 Most Powerful Women

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:

World 100 Most Powerful Women : भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तीसरी बार भारत की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शुमार हो गई हैं। फोर्ब्स ने विश्वभर की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं में उनका नाम शामिल किया है। इसमें उन्हें 37वां स्थान दिया है।

इस लिस्ट में निर्मला सीतारमण के अलावा नाइक की सीईओ फाल्गुनी नायर और एचसीएल टेक्नोलॉजी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर भी शामिल हैं। इसमें एचसीएल की रोशनी नाडर 52वें स्थान पर और बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ 72वें स्थान पर हैं।

फैशन कंपनी नायका की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर सूची में 88वें स्थान पर मौजूद हैं। यहां यह बात भी उल्लेखनीय है कि कि फोर्ब्स की इस सूची में निर्मला सीतारमण ने अमेरिका की ट्रेजरी सेक्रेटरी जैनेट येलेन को पछाड़ दिया है। इससे पहले जारी सूची में जैनेट सीतारमण से आगे रही थीं, लेकिन इस बार बाजी पलटी है और जैनेट पीछे छूट गई हैं।

नंबर एक पर मैकेंजी स्टॉक (World 100 Most Powerful Women)

फोर्ब्स की लिस्ट में अमेजन के मालिक और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्टॉक पहले पायदान पर हैं। मैकेंजी ने यह स्थान जर्मन चांसलर एंजला मर्केल को पीछे छोड़ते हुए हासिल किया है।

52वीं रैंक पर रोशनी नादर (World 100 Most Powerful Women)

देश की मशहूर आईटी कंपनी एचसीएल का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी रोशनी नाडर को भी फोर्ब्स लिस्ट में जगह मिली है। रोशनी नादर को इस लिस्ट में 52वीं रैंक दी है। रोशनी नादर एचसीएल टेक्नोलॉजिज की चेयरपर्सन हैं और एचसीएल के संस्थापक शिव नादर की बेटी हैं।

फाल्गुनी को मिली 88वीं रैंक (World 100 Most Powerful Women)

फाल्गुनी नायर को भी फोर्ब्स ने सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में जगह दी है। अपनी लिस्ट में फोर्ब्स ने उन्हें 88वां स्थान दिया है। फाल्गुनी ने हाल ही में शेयर बाजार में अपनी कंपनी की शानदार शुरुआत की है। इसी बेहतरीन शुरुआत के साथ देश की 7वीं महिला अरबपति बन गई हैं।

Also Read : CDS Bipin Rawat को कल दिल्ली में दी जाएगी अंतिम विदाई

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE