जेफ बेजोस अमेजन का सीईओ का पद छोड़ेंगे

0
313
jeff bezos
jeff bezos

अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आज सीईओ का पद छोड़ देंगे। उनकी जगह एंडी जस्सी को नया सीईओ बनाया जाएगा। जस्सी अभी अमेजन की वेब सेवाओं के प्रमुख तौर पर काम कर रहे थे। 57 वर्षीय बेजोस संगठन में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वह डेली मैनेजमेंट का हिस्सा नहीं होंगे और अपनी कंपनी ब्लू ओरिजिन सहित अन्य परियोजनाओं के लिए अधिक समय बिताएंगे। बेजोस ने 27 साल पहले एक गैरेज में आनलाइन किताबों की दुकान के रूप में अमेजन की शुरूआत की, तब वे खुद आर्डर पैक किया करते थे और पोस्ट आफिस तक पहुंचाते थे।

कड़ी मेहनत के बाद धीरे-धीरे और लगातार किए काम से वह संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले गए और ई-कॉमर्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, डिजिटल स्ट्रीमिंग सहित कई अन्य क्षेत्रों में अपने व्यवसाय का विस्तार किया। अमेजन का बाजार मूल्य 1.7 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है। पूर्व पत्नी के साथ तलाक के समझौते के बाद भी जेफ बेजोस की कुल संपत्ति करीब 200 अरब डॉलर है। उन्होंने अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा पत्नी को भी दिया था। इसके बावजूद उनकी कुल संपत्ति करीब 200 अरब डॉलर है। जेफ बेजोस इसी महीने ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड की पहली अंतरिक्ष उड़ान में शामिल होंगे। 20 जुलाई को वे ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड अंतरिक्ष यान से यात्रा करेंगे।

SHARE