US Israel Vs Iran War: ईरान ने मिडिल ईस्ट के 8 बड़े पुलों को उड़ाने की धमकी दी

0
212
US Israel Vs Iran: ईरान ने मिडिल ईस्ट के 8 बड़े पुलों को उड़ाने की धमकी दी
US Israel Vs Iran: ईरान ने मिडिल ईस्ट के 8 बड़े पुलों को उड़ाने की धमकी दी

कई देशों की कनेक्टिविटी और ट्रांसपोर्ट के लिए बेहद जरूरी हैं ये पुल
US Israel Vs Iran War, (आज समाज), तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: कई देशों की कनेक्टिविटी और ट्रांसपोर्ट के लिए बेहद जरूरी पुलों को उड़ाने की धमकी ईरान की ओर से दी गई है। ईरान ने मिडिल ईस्ट के इन 8 बड़े पुलों की लिस्ट भी जारी की है। ईरान इन पुलों को रणनीतिक तौर पर अहम मानता हैैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की लिस्ट में कुवैत, यूएई, सऊदी अरब और जॉर्डन के कई महत्वपूर्ण पुल शामिल हैं। इनमें शेख जाबेर अल-अहमद समुद्री पुल (कुवैत), शेख जायद ब्रिज, अल मकता ब्रिज, शेख खलीफा ब्रिज (यूएई), किंग फहद कॉजवे (सऊदी अरब-बहरीन) और जॉर्डन के किंग हुसैन, डामिया और अबदून ब्रिज शामिल हैं।

अमेरिका और इजराइल ने ईरान के सबसे ऊंचे पुल पर हमला किया

इससे पहले गुरुवार को अमेरिका और इजराइल ने ईरान के करज शहर में बी1 ब्रिज पर दो बार हमला किया था। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और पुल पूरी तरह तबाह हो गया। यह पुल इसी साल शुरू हुआ था और इसे मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा पुल माना जाता था। करीब 1050 मीटर लंबे और 136 मीटर ऊंचे इस पुल को बनाने में लगभग 400 मिलियन डॉलर (करीब 3,800 करोड़) खर्च हुए थे।

होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने को लेकर 60 से ज्यादा देशों ने की बैठक

ब्रिटेन की पहल पर होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए गुरुवार को एक आॅनलाइन बैठक हुई, जिसमें 60 से ज्यादा देशों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में भारत की तरफ से विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल हुए। बैठक में विक्रम मिसरी ने कहा कि होर्मुज संकट में अब तक सिर्फ भारत के ही नागरिक मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होर्मुज संकट में अब तक 3 भारतीय नाविक मारे जा चुके हैं, ये सभी विदेशी जहाजों पर काम कर रहे थे।

इजराइली हमलों में अब तक लेबनान के 53 मेडिकल स्टाफ की मौत

इजराइल के हमलों से लेबनान का हेल्थ सिस्टम बुरी तरह डैमेज हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक महीने में लेबनान में 53 मेडिकल स्टाफ मारे गए, 87 एंबुलेंस/मेडिकल सेंटर नष्ट हुए और 5 अस्पताल बंद करने पड़े। डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स का कहना है कि लगातार हमलों की वजह से लोगों तक इलाज पहुंचना मुश्किल हो गया है।

  • TAGS
  • [post_tags]