यूएई में भारतीय जहाज में तेल भरते वक्त हमला, स्टॉफ सुरक्षित
US-Israel Iran War, (आज समाज), तेल अवीव/तेहरान: शनिवार को यूएई के फुजैराह आॅयल टर्मिनल पर हमला हुआ था। इस दौरान भारतीय झंडे वाला जहाज जग लाड़की वहां तेल भर रहा था। भारत के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक जहाज पर मौजूद सभी भारतीय स्टॉफ सुरक्षित हैं। जहाज ने लगभग 80,800 मीट्रिक टन क्रूड आॅयल लोड किया और अब सुरक्षित रूप से भारत की ओर रवाना हो गया है। वहीं, ईरान ने रविवार को इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिसाइल के टुकड़े गिरने से उस इमारत को नुकसान पहुंचा है, जहां अमेरिकी डिप्लोमेट काम करते हैं। हालांकि यह नहीं बताया गया कि यह इमारत किस शहर में है। इजराइल में अमेरिका का दूतावास यरुशलम में है और तेल अवीव में भी उसका एक बड़ा दफ्तर है। वहीं इजराइल ने ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच इमरजेंसी सैन्य खर्च के लिए 2.6 अरब शेकेल (करीब 74,430 करोड़) का बजट मंजूर किया है। यह बजट सुरक्षा खरीदारी और तुरंत जरूरी जरूरतों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
ईरान ने पहली बार इजराइल पर सेजिल मिसाइल दागी
ईरान ने रविवार को इस जंग में पहली बार इजराइल पर सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल दागी। इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि इजराइल के सैन्य और डिफेंस फैसिलिटी को निशाना बनाया गया है। यह सॉलिड फ्लूय वाली स्ट्रैटेजिक मिसाइल है, जो 2000-2500 किलोमीटर तक हमला कर सकती है। यह महत्वपूर्ण सैन्य और कमांड सेंटर्स पर सटीक हमला कर सकती है।
यूएई ने ईरान की 4 बैलिस्टिक मिसाइल और 6 ड्रोन रोके
यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसके डिफेंस सिस्टम ने आज ईरान से आए 4 बैलिस्टिक मिसाइल और 6 ड्रोन को उसने रोका है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि 28 फरवरी से अमेरिका-इजराइल और ईरान के युद्ध के दौरान अब तक वअए में कुल 298 बैलिस्टिक मिसाइल, 15 क्रूज मिसाइल और 1,606 ड्रोन रोका गया।
पोप लियो ने ईरान जंग रोकने की अपील की
पोप लियो ने कहा कि मिडिल ईस्ट में हालात बहुत खराब हैं और जंग को तुरंत रोकना चाहिए। उन्होंने सभी से बातचीत शुरू करने और हिंसा बंद करने की अपील की। पोप ने कहा कि पिछले दो हफ्तों में हजारों लोग मारे गए और बहुत से लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने उन लोगों के लिए संवेदना जताई जिन्होंने स्कूल, अस्पताल और घरों पर हुए हमलों में अपने परिवार के लोग खोए हैं।
अमेरिका के पास जंग को लेकर कोई क्लियर प्लान नहीं
नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने कहा कि ईरान में जंग बढ़ती जा रही है और अमेरिका और इजराइल की सैन्य योजना साफ नहीं दिख रही। उन्होंने यह भी कहा कि नॉर्वे में कोई न्यूक्लियर हथियार नहीं रखे जाएंगे। उन्होंने ईरान पर इजराइल के हमलों की आलोचना की और कहा कि ये अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ हैं। उन्होंने इजराइल को आक्रामक देश कहा। नॉर्वे ने यह भी चेतावनी दी कि यह जंग क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को खतरे में डाल रही है।
ये भी पढ़ें : Amit Shah Punjab Visit: ‘आप-दा सरकार’ में पंजाब में कानून-व्यवस्था और विकास नदारद


