Pakistan Inflation : पाकिस्तानी जनता पर महंगाई की मार

0
241
Pakistan Inflation : पाकिस्तानी जनता पर महंगाई की मार
Pakistan Inflation : पाकिस्तानी जनता पर महंगाई की मार

प्रधानमंत्री ने हाईऑक्टेन ईंधन की कीमत में किया बड़ा इजाफा, पेट्रोल और डीजल के दाम भी छू रहे आसमान

Pakistan Inflation (आज समाज), इस्मालाबाद : अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध की मार पाकिस्तानी जनता को सहनी पड़ रही है। यहां पर पिछले काफी समय से महंगाई पहले ही अपने चरम पर पहुंच चुकी थी। इसी बीच युद्ध के चलते ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य रोकने से पाकिस्तान को पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति होने में बाधा आ रही है। इसी के चलते पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लग्जरी वाहनों में इस्तेमाल होने वाले हाई-आॅक्टेन ईंधन पर टैक्स बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। यह फैसला शरीफ ने कैबिनेट की बैठक में लिया।

इस बैठक के बाद पाकिस्तान ने हाई-आॅक्टेन ईंधन की कीमत में भारी बढ़ोतरी करते हुए इसे 100 पाकिस्तानी रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। बैठक में ईंधन कीमतों और आर्थिक राहत से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई। इसमें कानून एवं न्याय मंत्री आजम नजीर तरार, वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अत्ताउल्लाह तरार और पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 पेट्रोल और डीजल के दाम 55 रुपए बढ़ाए

पाकिस्तान सरकार ने इससे पहले 6 मार्च को भी वैश्विक तेल कीमतों में उछाल के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। यह उछाल अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण घरेलू ऊर्जा लागत पर दबाव बढ़ने से आया था। उस समय पेट्रोल की कीमत 266.17 रुपये से बढ़ाकर 321.17 रुपये प्रति लीटर कर दी गई थी, जबकि डीजल की कीमत 280.86 रुपये से बढ़ाकर 335.86 रुपये प्रति लीटर कर दी गई थी।

पेट्रोलियम मंत्री ने की बड़ी कीमतों की घोषणा

इस बढ़ोतरी की घोषणा पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने उप प्रधानमंत्री इशाक डार और वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की थी। वहीं, 10 मार्च को जेट फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तानी एयरलाइंस ने भी किराया बढ़ा दिया था। एयरलाइन सूत्रों के मुताबिक, घरेलू उड़ानों के टिकट में 2800 से 5000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई, जो कराची से लाहौर, इस्लामाबाद और अन्य शहरों के लिए लागू है।

ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : ऊर्जा और खाद्य आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित : ईरान

  • TAGS
  • [post_tags]