Indian-origin student got one year in New York: भारतीय मूल के छात्र को न्युयॉर्क में मिली एक साल की स

0
351

अमेरिका में भारतीय मूल के छात्र को एक साल की सजा सुनाई गई है। छात्र पर आरोप था कि उसने कॉलेज में कंप्यूटरों को नुकसान पहुंचाया है। आरोपी छात्र को एक साल की सजा के बाद भी एक साल तक निगरानी में रखा जाएगा। अमेरिका के अटॉर्नी जनरल ग्रांट सी जैक्विथ ने मंगलवार को बताया कि विश्वनाथ अकुथोटा (27) को क्षतिपूर्ति के तौर पर 58,471 डॉलर देने का आदेश दिया गया है। अकुथोटा ने 14 फरवरी को अपना दोष स्वीकार करते हुए कहा कि उसने अल्बाने में ह्यकॉलेज आॅफ सेंट रोजह्ण में 66 कंप्यूटरों में एक ‘यूएसबी किलर’ उपकरण लगाया था।इस उपकरण के कारण कंप्यूटर प्रणाली को नुकसान पहुंचा था। अकुथोटा 22 फरवरी को उत्तर कैरोलिना में गिरफ्तारी के बाद से ही हिरासत में है।

  • TAGS
  • [post_tags]