Farmers Movement: विदेशों से भी मिल रहा समर्थन

0
532
Farmers Movement

अमेरिका में इस बार नहीं मनाया जाएगा हरियाणा दिवस
आज समाज डिजिटल, कैलिफोर्निया :

Farmers Movement हरियाणा अमेरिकन एसोसिएशन की वार्षिक अहम बैठक मोहब्बतपाल सिंह कैले के फार्म हाऊस लिंकन में हुई। जिसमें हर वर्ष की भांति हरियाणा दिवस मनाने के बारे में विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस बार हरियाणा डे नहीं मनाया जाएगा। भारत में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में यह दिवस नहीं मनाया जाएगा।

Farmers Movement सरकार से किया निटपारे का ऐलान

मोहब्बतपाल सिंह कैले, राजेंद्र सिंह रंधावा, शरणजीत सिंह सरां ने संयुक्त व्यक्तव्य जारी कर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से इस समस्या का हल जल्द से जल्द निपटाने का आग्रह किया, ताकि आम नागरिकों को आ रही दिक्कतों को दूर किया जा सके। साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से यह भी मांग रखी कि वे हरियाणा अमेरिकन एसोसिएशन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा करें, ताकि इस मामले पर वे अपने सुझाव सरकार के समक्ष रख सकें।

Farmers Movement इन्होंने लिया बैठक में हिस्सा

इस अवसर पर सुमेर सिंह राणा, डॉ. जसवंत सिंह विर्क, केवल सिंह बाठ, सुखराज सिंह कंग, सुखविंद्र सिंह अयाल्की, अमरजीत सिंह सरां, बृजभूषण मिढ़ा, तेजमान सिंह पूर्व काऊंसल यूबा सिटी, नवजीत चीमा, राजेंद्र सिंह तूर, हरभजन सिंह रंधावा, प्रीतपाल सिंह रंधावा, कुलबीर सिंह सरां, गुरचरण सिंह काहलों, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, हरदेव सिंह, गुरजीत सिंह, प्रदीप बाजवा, इंद्र चट्ठा, कुलबीर सिंह विर्क, उमराव विर्क, लवदीप बाठ, दिलदीप सिंह कैले, इश्कदीप सिंह कैले, गुरमन सिंह कंग, भूपेंद्र सिंह रंधावा, कुलबीर सिंह विर्क, हरीश मदान, बलराज सिंह अटवाल, किशन सिंह चौहान, विपन सिंह औलख, जोवनप्रीत ओलख, अजमेर सिंह गिल, गुरजीत सिंह कंडोला, मनजीत ग्रेवाल, जोगा सिंह, मेहरबान सिंह, बिल्ला सिंह सहित अनेक हरियाणा वासी मौजूद रहे।

Also Read : Farmers Movement : सुप्रीम कोर्ट ने की अहम टिप्पणी

Ayurvedic Tips For Cough खांसी को मिटाने के आयुर्वेदिक टिप्स

SHARE