Taiwan Earthquake: ताइवान में भूकंप, 6.1 रही तीव्रता

0
415
Taiwan Earthquake: ताइवान में भूकंप, 6.1 रही तीव्रता
Taiwan Earthquake: ताइवान में भूकंप, 6.1 रही तीव्रता

चीन, फिलीपींस और जापान में भी महसूस किए गए झटके
Taiwan Earthquake, (आज समाज), नई दिल्ली: ताइवान में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। बुधवार शाम करीब 5:47 बजे दक्षिण-पूर्वी इलाके भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग सड़कों पर निकल आए। सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, भूकंप का केंद्र ताइतुंग काउंटी हॉल से 10.1 किलोमीटर उत्तर में था और इसकी गहराई 11.9 किलोमीटर थी।

ताइवान में भूकंप की तीव्रता को 1 से 7 के स्केल पर मापा जाता है। ताइतुंग काउंटी में तीव्रता स्तर 5 दर्ज किया गया, जबकि हुलिएन और पिंगतुंग काउंटी में स्तर 4 महसूस किया गया। इसके अलावा चीन, फिलीपींस और जापान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। ताइवान की चिप बनाने वाली कंपनी टीएसएमसी ने कहा कि भूकंप की तीव्रता इतनी नहीं थी कि पूरे द्वीप में मौजूद उसकी फैक्ट्रियों को खाली कराने की जरूरत पड़े।

ताइवान में भूकंप आने का कारण

  • ताइवान में ज्यादा भूकंप इसलिए आते हैं क्योंकि यह पृथ्वी की दो बड़ी टेक्टोनिक प्लेटों यूरेशियन प्लेट और फिलीपीन सी प्लेट के जंक्शन पर बना है। ये प्लेटें एक-दूसरे की ओर बढ़ रही हैं और टकरा रही हैं, जिससे जमीन के अंदर बहुत दबाव बनता है। जब यह दबाव अचानक बनता है तो भूकंप आता है।
  • यह जगह प्रशांत महासागर के चारों ओर की रिंग आॅफ फायर (आग की अंगूठी) का हिस्सा है, जहां दुनिया के ज्यादातर भूकंप और ज्वालामुखी होते हैं।
  • ताइवान में फिलीपीन सी प्लेट यूरेशियन प्लेट के नीचे धंस रही है (सबडक्शन प्रक्रिया), जिससे द्वीप पर पहाड़ बन रहे हैं और कई सक्रिय फॉल्ट लाइनें हैं। इसी वजह से यहां हर साल हजारों छोटे-बड़े झटके आते हैं।

ताइवान कब-कब आया भूकंप

  • ताइवान के हुलिएन क्षेत्र में 3 अप्रैल 2024 को 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था। यह पिछले 25 सालों में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इस भूकंप में 19 लोगों की मौत हुई, 1100 से ज्यादा घायल हुए, कई इमारतें झुक गईं या गिर गईं, और पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड हुए थे।
  • यह 21 सितंबर 1999 के ची-ची भूकंप के बाद का सबसे बड़ा था। 1999 वाले भूकंप की तीव्रता 7.7 थी, जिसमें 2400 से ज्यादा लोग मारे गए थे और भारी तबाही हुई थी।
  • वहीं 2016 में दक्षिणी ताइवान में आए 6.4 तीव्रता के भूकंप में 100 से अधिक लोग मारे गए थे।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में मिलिट्री बेस बनाना चाहता है चीन

  • TAGS
  • [post_tags]