क्या पंजशीर पर तालिबान ने कब्जा कर लिया?

0
351

आज समाज डिजिटल, अफगानिस्तान:
तालिबान ने और कुछ मीडिया रिपोर्ट की माने तो अभी तक संघर्ष करती आ रही पंजशीर घाटी पर भी तालिबान ने कब्जा कर लिया है। इस बात को दावा तालिबान ने किया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भी अब पंजशीर पर तालिबानी झंडा लहरा रहा है। तालिबान ने दावा करते हुए कहा है कि पंजशीर घाटी पर भी तालिबान के लड़ाकों ने कब्जा कर लिया है। सोमवार को जारी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबान लड़ाकों ने पंजशीर के गवर्नर हाउस को अपने कब्जे में ले लिया है और वहां पर तालिबानी झंडा भी लगा दिया है। न्यूज एजेंसी असवाका ने इसकी पुष्टि भी की है। न्यूज एजेंसी ने जो तस्वीरें जारी की हैं उनमें गवर्नर हाउस पर तालिबान का झंडा लहरा रहा है और उसके बाहर तालिबानी लड़ाके खुशी मनाते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तालिबान ने दावा किया है कि पंजशीर की लड़ाई में उसने प्रतिरोधी मोर्चे के चीफ कमांडर मोहम्मद साहेल को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि तालिबान के दावे के बाद अफगानिस्तान के उप राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। एक दिन पहले उन्होंने साहेल ने कहा था कि वे गोली खा लेंगे लेकिन तालिबान के सामने सरेंडर नहीं करेंगे। वे अपने देश के लिए लड़ते हुए पंजशीर घाटी में रेजिस्टेंस फोर्सेज का नेतृत्व कर रहे है। वहीं पंजशीर का नेता अहमद मसूद तीन दिन से विदेश में है। ज्ञात रहे कि भयंकर गोलीबारी में 600 से ज्यादा तालिबानियों की मौत हुई थी, तो वहीं एक हजार से ज्यादा ने आत्मसमर्पण किया था। फहीम दश्ती भी इस संघर्ष का हिस्सा थे, उन्होंने ही 600 तालिबानियों की मौत की पुष्टि की थी। इसके एक दिन बाद ही तालिबान ने पंजशीर के गवर्नर हाउस पर कब्जा जमा लिया है।

SHARE