कैथल: हरियाणा से 7 सक्रिय पदाधिकारियों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कार्य करने का मिला अवसर

0
360

मनोज वर्मा, कैथल:
प्रजापति समाज के समस्त भारतवर्ष के बुद्धिजीवियों के अग्रणी और लोकप्रिय सामाजिक संगठन भारतीय प्रजापति हीरोज आगेर्नाईजेशन (पंजीकृत) की आनलाइन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कार्यकारिणी हेतू विभिन्न राज्यों की कार्यकारिणी के अनुमोदन पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विभिन्न पदों को सुशोभित करने हेतू निर्णय लिया गया है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक केडी सिंह प्रजापति, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रजापति सतीश सरोहा इंद्री ने बातचीत के दौरान कहा कि समाजबन्धु सभी पदाधिकारियों का अपने अपने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पूर्ण सहयोग करें एवं कोई समस्या होने पर सम्बंधित पदाधिकारीगणो को सूचित करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रजापति सतीश सरोहा ने बताया कि सूची में शामिल सभी पदाधिकारी पिछले काफी समय से समाज उत्थान हेतु और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते रहे हैं और आगे भी संगठन के माध्यम से समाज को शिक्षित, संगठित करने और भाईचारे को मजबूती देने के लिए कार्य करेंगे।
हरियाणा से इन पदाधिकारियों को मिली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जिम्मेदारी
हरियाणा (करनाल) से श्याम लाल प्रजापति को राष्ट्रीय संयोजक श्रमिक प्रकोष्ठ, भिवानी से मामन चंद वाइस चेयरमैन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सिरसा से उमेश कुमार वर्मा को राष्ट्रीय सचिव, झज्जर से राजेश कुमार दुजाना को राष्ट्रीय संयोजक आई.टी.सैल, पलवल से ओमकरण प्रजापति को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य,करनाल से सतपाल प्रजापति पधाना को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, कुरुक्षेत्र से डा कर्म सिंह जंझोलिया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बीकानेर से किशन लाल प्रजापति को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिद्वार से संदीप सिंघानिया प्रजापति को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, सूरत (गुजरात) से मुकेश भाई प्रजापति को राष्ट्रीय प्रमुख कोषाध्यक्ष, सहारनपुर (यूपी) से श्रवण कुमार प्रजापति को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हरिद्वार (उत्तराखंड) से रविंद्र कुमार प्रजापति को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भिलाई (छत्तीसगढ़) से लल्लन प्रजापति को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, धनबाद (झारखंड) से राम बल्लभ कुमार प्रजापति को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जम्मू-कश्मीर से तिलक राज को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पटना (बिहार) से संजय कुमार प्रजापति को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मेरठ (यूपी) से प्रजापति इंद्रपाल बजरंगी को राष्ट्रीय सचिव, फगवाड़ा (पंजाब) से गुरमुख सुगलानी को राष्ट्रीय सचिव, जयपुर से गोविंद कुमार को राष्ट्रीय सचिव, रायपुर (छत्तीसगढ़) से गंगाराम प्रजापति को राष्ट्रीय सचिव, रांची (झारखंड) से प्रवीण कुमार प्रजापति को राष्ट्रीय सचिव, सूरत से दीपक ईंट वाला को ईंट उद्योग प्रकोष्ठ का संयोजक, हरदा (मध्य प्रदेश) से एडवोकेट प्रकाश टांक प्रजापति को विधि प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संयोजक,जयपुर से राजेंद्र अर्जुन प्रजापति को विविध कला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संयोजक, लुधियाना (पंजाब) से नरेंद्र सिंह प्रजापति को श्रमिक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संयोजक, सिणधरी (राजस्थान) से राणाराम प्रजापति को सोशल मीडिया/आई.टी. सैल प्रकोष्ठ का संयोजक, धनबाद (झारखंड) से दक्षिणेश्वर कुंभकार को माटी कला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संयोजक,अलीगढ़ (यूपी) से अविनाश गोला को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, झांसी (यूपी) से उमेश प्रजापति को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, जांजगीर छत्तीसगढ़ से राम संजीवन कुमार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, हरिद्वार (उत्तराखंड) से रामजी लाल प्रजापति को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, उज्जैन (मध्य प्रदेश) से बाबूलाल कुम्हार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

SHARE