Case filed in America for smuggling Subhash Kapoor to steal artworks: तस्कर सुभाष कपूर पर कलाकृतियां चुराने के आरोप में अमेरिका में मामला दर्ज

0
657

नई दिल्ली। तस्कर सुभाष कपूर पर कलाकृतियां चुराने के आरोप में अमेरिका में मामला दर्ज कर लिया गया है। जेल में बंद आर्ट डीलर सुभाष कपूर पर मैनहट्टन के अभियोजकों ने करोड़ों रुपये मूल्य की कलाकृतियां चुराने और रखने का आरोप लगाया है। अब मेट्रोपोलिटन म्यूजियम आॅफ आर्ट के अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि क्या कपूर ने उनके संग्रहालय को चुराई गई कलाकृतियां बेची हैं। बताया जा रहा है कि भारत सरकार के अधिकारी और मेट्रोपोलिटन म्यूजियम आॅफ आर्ट के अधिकारी इस बात पर विचार कर रहे हैं कि संग्रहालय करीब तीन दशक पहले से जो पुरानी बहुमूल्य कलाकृतियां हासिल करता आ रहा था क्या वह कपूर की कारगुजारियों वाली थीं ?
कपूर को इंटरपोल ने 2011 में जर्मनी में गिरफ्तार किया था और वह भारत की जेल में बंद हैं। कपूर की गिरफ्तारी के बाद से, कम से कम 10 अमेरिकी संग्रहालय, जिनमें टोलेडो म्यूजियम आॅफ आर्ट, होनोलुलु म्यूजिÞयम आॅफ आर्ट और फ्लोरिडा विश्वविद्यालय में सैमुअल पी हारन म्यूजिÞयम शामिल हैं, ने कई ऐसे आइटमों को नष्ट कर दिया है, जो बिना किसी कारण के संग्रहालय वापस आ गए।

  • TAGS
  • [post_tags]