World Wrestling Championship: India’s hopes from Gurpreet: विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप: भारत की उम्मीदें गुरप्रीत से

0
192

नई दिल्ली। विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के तीसरे दिन भारत की उम्मीदें गुरप्रीत सिंह (77 किग्रा) पर टिकी हुई हैं। एशियाई चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता गुरप्रीत क्वॉलिफाइंग राउंड में आॅस्ट्रिया के माइकल वैगनर से भिड़ेंगे। इससे पहले, भारत के तीन पहलवान रविवार को ओलम्पिक क्वालिफिकेशन मार्क से चूक गए। तीन वर्गों में ओलम्पिक क्वालीफिकेशन दांव पर थी और भारत उसे छू नहीं पाया। मनीष (67 किग्रा), सुनील कुमार (87 किग्रा) और रवि (97 किग्रा) प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

SHARE