नैतिक मूल्यों और संस्कारों के बिना दुनिया अधूरी: प्रो. सिंह World Incomplete Without Moral Values

0
528
World Incomplete Without Moral Values
World Incomplete Without Moral Values

संजीव कौशिक, रोहतक:
World Incomplete Without Moral Values: नैतिक मूल्यों तथा संस्कारों के बिना शिक्षा अधूरी है। आज जरूरत है कि विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जाए। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में गुणवत्तापरक, नैतिक मूल्य युक्त शिक्षा की व्यवस्था विश्वविद्यालय प्रशासन करेगा। ये प्रतिबद्धता महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने आज यज्ञशाला में आयोजित स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस यज्ञ समारोह में व्यक्त की। कुलपति ने समारोह में स्वामी श्रद्धानंद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

साप्ताहिक यज्ञ का भी आयोजन World Incomplete Without Moral Values

कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि आर्य समाज के संस्थापक और भारत के महान समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर स्थापित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में वैदिक संस्कृति, भारत के गौरवमयी इतिहास तथा संस्कृति, नैतिक मूल्य तथा संस्कार पर अध्ययन तथा शोध पर विशेष फोकस है। विश्वविद्यालय में स्थापित महर्षि दयानंद सरस्वती शोध पीठ विशेष रूप से इस महत्त्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ा रहा है। कुलपति ने बताया कि एमडीयू यज्ञ समिति के तत्वावधान में यज्ञशाला में साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया जाता है। कुलपति ने बताया कि वर्ष 2022 में महर्षि दयानंद के जीवन तथा उनके सामाजिक-राष्ट्रीय योगदान पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

मौके पर कई महानुभाव रहे मौजूद World Incomplete Without Moral Values

एमडीयू में मातू राम यज्ञशाला में आयोजित इस यज्ञ समारोह में महर्षि दयानंद सरस्वती शोधपीठ के अध्यक्ष प्रो. रवि प्रकाश आर्य, प्रतिष्ठित आर्य समाजी डा. जगदेव विद्यालंकार, वैदिक महासभा के प्रधान डा. स्वतंत्रतानंद तथा अन्य पदाधिकारीगण, विश्वविद्यालय समुदाय सदस्य, वैदिक सभा के सदस्यगण उपस्थित रहे।

SHARE