World Earth Day : हकेवि में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

0
280
विश्व पृथ्वी दिवस
विश्व पृथ्वी दिवस

Aaj Samaj, (आज समाज), World Earth Day, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवकों ने पर्यावरण जागरूकता और स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने संदेश के माध्यम से विश्व पृथ्वी दिवस के महत्त्व और भविष्य की पीढ़ियों के लिए हमारे पृथ्वी को संरक्षित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की और सभी से पर्यावरण की रक्षा के लिए जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया।

पर्यावरण संरक्षण के महत्त्व से आमजन को किया जागरूक

कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण अभियान से हुई। इसके अंतर्गत स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय परिसर और उसके आसपास विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए। साथ ही स्वयंसेवकों ने परिसर में पहले से मौजूद पौधों के उचित रखरखाव व देखभाल करने की भी जिम्मेदारी ली। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता पदयात्रा के माध्यम से साफ-सफाई तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्त्व से आमजन को जागरूक किया। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. दिनेश चहल ने सतत विकास की आवश्यकता पर जोर दिया और सभी से अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने स्वयंसेवकों को हरित और स्वस्थ पृथ्वी बनाने की दिशा में काम करना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण, पौधों की देखभाल और स्वच्छता वॉक जैसी गतिविधियों में स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी निस्संदेह एक बेहतर भविष्य में योगदान देगी।

यह भी पढ़ें : Family Identity Card: 28 से 30 तक परिवार पहचान पत्र को लेकर लगने वाले कैंप के संबंध में एडीसी ने ली अधिकारियों की बैठक

यह भी पढ़ें : President Draupadi Murmu: गाय का दूध, मां के दूध के समान अमृत है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू

Connect With Us: TwitterFacebook

SHARE