HomeहरियाणाकरनालWorld Awakening Mission : विश्व जागृति मिशन के प्रांतीय कार्यालय का करनाल...

World Awakening Mission : विश्व जागृति मिशन के प्रांतीय कार्यालय का करनाल मे हुआ शुभारंभ

Aaj Samaj, (आज समाज),World Awakening Mission, करनाल, 7 मई, इशिका ठाकुर : विश्व जागृति मिशन का प्रथम हरियाणा प्रांत  कार्यालय करनाल जी टी रोड स्थित पावनधाम आश्रम मे खोला गया। इस अवसर पर फरीदाबाद, गुरुग्राम, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, रोहतक व घरोंडा मंडल के अधिकारियों की बैठक व प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आश्रम मे हुआ जिसमें हरियाणा प्रदेश के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों का सशक्तिकरण,परिवार जोड़ो अभियान की हरियाणा प्रदेश में शुरुआत के अतिरिक्त अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
विश्व जागृति मिशन के प्रांतीय कार्यालय का करनाल मे हुआ शुभारंभ
विश्व जागृति मिशन के प्रांतीय कार्यालय का करनाल मे हुआ शुभारंभ
इस मौके पर राजेंद्र भारती ने बताया कि प्रांतीय कार्यालय पूज्य गुरुदेव द्वारा हरियाणा प्रान्त के सभी मंडलो की सुविधा हेतु स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि परिवार जोडो अभियान से परिवारों मे परस्पर प्रेम भावना मे वृद्धि होगी एवं घर परिवार में दुख दरिद्रता दूर होगी कष्ट कलेश मिटेंगे और इस अभियान मे जुडने से लाखों परिवारों को लाभ होगा।बैठक से पूर्व भंडारे एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
इस मौके पर विश्व जागृति मिशन के आनंद धाम आश्रम के ट्रस्टी नरेंद्र चंडोक, रवि कुमार, रविंद्र गांधी,मनोज शास्त्री संयोजक हरियाणा प्रांतीय समिति, हरियाणा प्रांत संयोजक राजेंद्र भारती,  करनाल मंडल सहसंयोजक आर एन रावल मौजूद रहे।
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular