तोशाम : महिला संगठन ने किया पौधारोपण

0
398
women planting trees
women planting trees

सुमन, तोशाम :
महिलाओं के तोशाम जागरूक महिला संगठन ने मंगलवार को पौधारोपण किया। महिलाओं ने लोगों को पौधारोपण करने का संदेश दिया। साथ ही, पौधों की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। संगठन की महिलाओं ने बच्चों के जन्मदिन पर पौधारोपण किए जाने का आह्वान किया।
महिलाओं ने कहा कि पेड़ पौधों से पर्यावरण सुरक्षित रहता है। इसलिए लोगों को पौधारोपण करना चाहिए। संगठन की महिलाओं को शपथ दिलाई कि बच्चों के जन्मदिन के मौके पर एक-एक पौधा जरूर लगाएं। महिलाओं ने कहा कि पौधे लगाना आसान है लेकिन उन्हें जीवन देना कठिन होता है। इसलिए पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल पर ध्यान देना चाहिए। महिलाओं ने कहा कि पौधारोपण बेहतरीन मानव सेवा का कार्य है,जो कि समय की मांग भी है। आज के दौर में जितना अधिक हो सके पौधारोपण करना चाहिए। यह मानव जीवन और सुरक्षित पर्यावरण के लिए आवश्यक है।
संगठन का उद्देश्य
महिलाओं ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्धेश्य पर्यावरण की रक्षा, सफाई व्यवस्था, जल संरक्षण आदि  के प्रति महिलाओं को जागरूक करना है। संगठन उक्त विषयों को लेकर समय-समय पर अभियान चलाएगा।
इस मौके पर विमल नांदल, समां सिंघल, रीतू गर्ग, सोनू गर्ग, वंदना, मनीषा,  ममता, सुमन, मंजू, भारती, अन्नू, कुसुम, पूजा, कांता, नीशू, रजनी शर्मा, स्वेता आदि महिलाओं के अलावा तोशाम पंचायत से प्रदीप कुमार, राजेन्द्र, राजबीर जाखड़, हरीश कुमार आदि उपस्थित थे।

SHARE