तोशाम : महिला प्रकोष्ठ योगा सत्र चलाया

0
294
सुमन, तोशाम: 
राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे पोषण माह के अंतर्गत चौधरी बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ द्वारा दूसरे सप्ताह योगा सत्र चलाया गया।
अभियान के तहत प्राध्यापकों एवं छात्राओं को योगाभ्यास करवाया गया। महिला प्रकोष्ठ की इंचार्ज नीरू की देखरेख में सुबह आठ बजे से सुबह दस बजे तक योगा करवाया गया।
इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दलीप सिंह ने कहा कि योग से शारीरिक और मानसिक एकाग्रता बढ़ती है। इससे लोगों को आंतरिक मन में झांकने तथा शारीरिक संरचना और विभिन्न अंगों को आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करने मे बल मिलता है। वर्तमान में योग हमारी आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि योग के विभिन्न आसनों से शरीर के अंदर के विभिन्न अंगों की क्रियाशीलता बढ़ती है। उनके द्वारा वांछित मात्रा में ही इंजाइम का उत्सर्जन होता है। जो शरीर को संतुलित रखने में उपयोगी होता है। योग जिमनास्टिक अथवा व्यायाम नहीं है जो शरीर के मांसपेशियों को उद्रीत कर गठिला बनाता है। बल्कि योग एक ऐसी विद्या है जो मनुष्य को एक ही अवस्था में घंटो बने रहने की क्षमता प्रदान करता है। जिससे शरीर के अंदर का विभिन्न अंग प्रभावित होता है। इसके साथ ही शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए विभिन्न क्रियाओं में संतुलन होता है। इससे तंत्रिका तंत्र से लेकर उत्सर्जन तंत्र तक प्रभावित होता है। जिसके लिए लोगों को महज विभिन्न आसनों का अभ्यास ही करना ही काफी है। प्राचार्य ने कहा कि विभिन्न आसनों के अभ्यास मात्र से शारीरिक ताजगी और मानसिक एकाग्रता प्राप्त होती है। जीवन शैली प्रभावित होती है। शांति के साथ ही परिवार और परिवेश में शालीनता आती है। अच्छे विचारों का संचरण होता है और समाज में खुशहाली मिलती है।
इस मौके पर अनुराधा, तरूणा, रेनू, कविता, मोनिका, ज्योति आदि उपस्थित रहे।
SHARE