महिलाओं को मास्क लगाने की राय देना पड़ा महंगा

0
333
fir
fir

भड़की महिलाओं ने सिविल डिफेंस कर्मी से की मारपीट
आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:
राष्ट्रीय राजधानी में सरकार की पूरी कोशिश है कि लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाकर रखा जाए। इसके लिए जहां सरकार लोगों को व्यापाक टीकाकरण में भाग लेने की अपील की जा रही है। वहीं लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की भी सख्त हिदायत दी जा रही है। लोग नियमों का पालन करें इसके लिए दिल्ली पुलिस के साथ-साथ सिविल डिफेंस कर्मियों की सेवाएं भी लगातार ली जा रहीं हैं। सिविल डिफेंस कर्मी को महिला को मास्क पहनने की सलाह देना उस समय भारी पड़ गया जब महिला उसकी इस बात से क्रोधित हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि उक्त महिला र्की से मारपीट पर उतारू हो गई। घटना दिल्ली के पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन के पास की है।

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दिशा-निर्देश और आईपीसी की अन्य धाराओं के उल्लंघन करने पर दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के पास महिला बिना मास्क के जा रही थी। यह देखकर वहां मौजूद सिविल डिफेंस कर्मी ने उक्त महिला को मास्क लगाने के लिए कहा तो वह नाराज हो गई और सड़क पर ही मारपीट करने लगी। इतना ही नहीं उसने अपनी एक जानकार महिला को भी बुला लिया। दोनों ने मिलकर सिविल डिफेंस कर्मियों से अभ्रद व्यवहार किया व मारपीट की। पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

SHARE