Women Empowerment Awareness Campaign : महेंद्रगढ़ पुलिस ने छात्राओं को महिला सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

0
105
छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते एसआई मनीषा।
छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते एसआई मनीषा।

Aaj Samaj (आज समाज), Women Empowerment Awareness Campaign, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
एसपी नितिश अग्रवाल के निर्देश पर महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम द्वारा गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ में छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी अधिकारों की जानकारी देकर जागरूक किया।

पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल के निर्देश पर महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा जिले के सार्वजनिक स्थानों, स्कूल, कॉलेज तथा शैक्षणिक संस्थानों पर जाकर छात्राओं को महिला सुरक्षा के लिये जागरूक किया जा रहा है।

थाना शहर महेंद्रगढ़ से एसआई मनीषा ने कार्यक्रम के तहत छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उपस्थित छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचित करें। एसआई मनीषा ने कहा कि किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना, कामकाजी महिलाओं पर टिप्पणी करना, छात्राओं पर बातचीत करने के लिए दबाब डालना, छेड़ाछाड़ जैसी किसी भी घटना के होने पर तत्काल पुलिस, परिजनों व शिक्षकों को सूचित करना चाहिए।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हिंसा व उनके साथ भेदभाव करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के लिये अनेक कानून बनाए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में भी बताया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ सहित स्कूल की छात्राएं उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें  : International Geeta Jayanti : अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती पर पहुंची सवा लाख रुपए की पश्मीना, एक पश्मीना को तैयार करने में लगता है करीब एक साल का समय

 

SHARE