Woman gave birth to twins at the age of 74: आईवीएफ से 74 साल की आयु में महिला ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

0
233

मां बनना हर स्त्री का सपना होता है। मां बनकर वह पूर्णता का अहसास करती है। एक ऐसी 74 वर्षीय महिला ने अपने जीवन के पचास सालों के इंतजार को खत्म किया। उसे 74 साल की उम्र में दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया। दरअसल मामला आंध्र प्रदेश का है जहां पूर्वी गोदावरी जिले में द्रक्षरमम की ई मंगयम्मा ने गुंटुर के एक निजी अस्पताल में आईवीएफ (इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन) तकनीक से इस वयोवद्ध महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। बता दें कि मंगयम्मा का विवाह साल 1962 में ई राजा राव के साथ हुआ था। अब तक उन्हें कोई संतान नहीं थी। उनके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने 55 साल की आयु में कृत्रिम गभार्धान के रास्ते से बच्चे को जन्म दिया, बस मंगयम्मा को भी मां बनने की इच्छा फिर से जाग गई। उन्हें लगा इस तकनीक से उन्हें भी मातृत्व का सुख प्राप्त हो सकता है। उन्होंने आईवीएफ तकनीक का इस्तेमाल करने का विचार बनाया। माना जा रहा है कि यह एक विश्व रिकॉर्ड हो सकता है। गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक अब तक सबसे अधिक उम्र में मां बनने का रिकॉर्ड स्पेन की एक महिला के पास है, जिसने 66 साल की आयु में बच्चे को जन्म दिया था। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सनक्कायल अरुणा ने बताया कि महिला और दोनों बच्चों स्वस्थ हैं।

SHARE