महिला कांस्टेबल का दुष्कर्म का आरोप, लिव इन रिलेशन में रहता था युवक Woman Constable Accused Rape

0
374
Woman Constable Accused Rape

आज समाज डिजिटल, सोनीपत:
Woman Constable Accused Rape: पुलिस लाइन में सरकारी आवास में रह रही एक महिला सिपाही को डराकर देररात दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला सिपाही की शिकायत पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आधी रात को बाहरी युवक के पुलिस लाइन में पहुंचने और वारदात को अंजाम देकर निकल भागने को भी पुलिस ने गंभीरता से लिया है। इस मामले की जांच पुलिस लाइन के आरआइ करेंगे।

वारदात करने वाला पुराना परिचित मोनू Woman Constable Accused Rape

जानकारी के अनुसार बीती देर रात को पुलिस लाइन के सरकारी आवास में ही पुलिस सिपाही को भयभीत कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। महिला सिपाही ने कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस को बताया कि वह हरियाणा पुलिस की सिपाही है और पुलिस लाइन में सरकारी आवास में रहती है। आधी रात को उसको दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनाई दी। दरवाजे पर उसका पुराना परिचित अक्षय उर्फ मोनू खड़ा था। उसने बहाने से दरवाजा खुलवा लिया।

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी Woman Constable Accused Rape

उसके बाद वह भयभीत करके उसको एक कमरे में ले गया। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। अक्षय ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसआइ संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन में रह रही महिला सिपाही ने दुष्कर्म करने की शिकायत दी है। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जांच: लिव इन में रहते था महिला के साथ Woman Constable Accused Rape

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला सिपाही और आरोपित युवक लिव-इन में रह रहे थे। किसी बात पर विवाद हो जाने के बाद दुष्कर्म की शिकायत दी गई है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।

Also Read : दमदार कैमरा और परफॉर्मेंस वाले ये टॉप सबसे शानदार स्मार्टफोन , जानिए
Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE