यमुनानगर : मालगाड़ी से टकराई महिला, मौत

0
273
train
train

प्रभजीत सिंह, यमुनानगर :
यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन के नजदीक बने यमुना नहर के पुल पर रेलवे लाइनों को पार करते हुए मालगाड़ी से टकराने से एक अज्ञात महिला की मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव की कोई पहचान न होने के कारण पुलिस ने शव को 72 घंटे की शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल यमुनानगर के शवगृह में रखवा दिया। और इलाके में जानकारी जुटाना शुरू कर दी। राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह का कहना है कि गुरूवार सुबह 9 बजे के लगभग रेलवे स्टेशन से सूचना मिली थी के यमुना पुल पर रेलवे लाइनों को पार करते हुए एक अज्ञात महिला मालगाड़ी की चपेट में आ गई है जिसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक महिला के पास कोई सुसाइड नोट या पहचान के लिए कुछ नहीं मिला है। इसके एक हाथ पर मोरनी का निशान बना हुआ है और एक हाथ पर नरबीर सिंह नाम लिखा हुआ है। इसके शरीर पर बदरंगी रंग की कमीज व सलवार पहनी हुई है चेहरा इसका गोल व उम्र 50 वर्ष के लगभग है। जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह का कहना है कि शव की शिनाख्त के लिए कब्जे में लेकर इसे नागरिक अस्पताल यमुनानगर के शवगृह में रखवा दिया गया है और इसकी पहचान के लिए छानबीन जारी है। 72 घंटे इंतजार के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

SHARE