Woman Arrested For Demanding Money By Blackmailing ब्लैकमेल करके रूपए मांगने व झूठे केस में फसाने की धमकी देने के मामले में महिला गिरफ्तार

0
548
Woman Arrested For Demanding Money By Blackmailing

Woman Arrested For Demanding Money By Blackmailing ब्लैकमेल करके रूपए मांगने व झूठे केस में फसाने की धमकी देने के मामले में महिला गिरफ्तार

  • आरोपी महिला को 50 हजार रूपए लेते हुये रंगे हाथो किया गिरफ्तार

प्रवीण वालिया, करनाल :

Woman Arrested For Demanding Money By Blackmailing : थाना घरौंडा की टीम द्वारा ब्लैकमेल करके रूपए मांगने व रूपए ना देने पर झूठे केस में फसांने की धमकी देने वाली महिला को 50 हजार रूपए लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता जितेन्द्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश नि वासी घरौंडा ने थाना घरौंडा में एक शिकायत दी।जिसमें उसने बताया कि उसने सुमन पत्नी राजू निवासी रामनगर घरौंडा को चार/पांच महिने पहले अपने एक जानकार के यंहा घरेलू काम करने के लिये लगवाया था। जहां पर इस महिला ने कुछ तो सही से काम किया लेकिन बाद में किसी वजह से उसको काम से हटा दिया था। (Woman Arrested For Demanding Money By Blackmailing) जिसके बाद से वह महिला बार-बार मजबूरी होने की बात कहकर शिकायतकर्ता से रूपए मांगने लगी।

एक दो बार तो शिकायतकर्ता ने थोडे बहुत रूपए दे दिये लेकिन महिला द्वारा बार-बार मांगने पर उससे रूपए देने से मना कर दिया। जिसके बाद महिला उसे ब्लैकमेल करने लगी और 50 हजार रूपए की मांग करने लगी। महिला ने 50 हजार रूपए नही देने पर उसे अपने साथ छेडछाड करने व (Woman Arrested For Demanding Money By Blackmailing)  रेप करने के आरोप में झूठे केस में फसाने की धमकी देने लगी। जिसके बाद शिकायतकर्ता जितेन्द्र उपरोक्त के ब्यान पर इस संबंध में उपरोक्त महिला के खिलाफ थाना घरौंडा में 8.03.2022 को धारा 384, 389, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया।

महिला के कब्जे से वही 50 हजार रूपए बरामद किये गये

मामले की आगामी तफ्तीश एएसआई बहादुर सिंह थाना घरौंडा को सौंपी गई। दौराने तफ्तीश 10 मार्च को महिला पुलिस टीम के सहयोग से आरोपी महिला सुमन पत्नी राजू को पुरानी अनाज मण्डी घरौंडा में स्थित शिकायतकर्ता की दुकान से शिकायतकर्ता से ब्लैकमेल करके 50 हजार रूपए लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया और महिला के कब्जे से वही 50 हजार रूपए बरामद किये गये। (Woman Arrested For Demanding Money By Blackmailing)  पूछताछ में महिला द्वारा भी उपरोक्त वारदात को अंजाम देने बारे इंकसाफ किया गया। जिसके बाद महिला को माननीय अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Also Read : द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म हरियाणा में हुई टेक्स फ्री, सिनेमा घरों को आदेश जारी
SHARE