बाइक सवार युवकों ने की विधवा से छेड़छाड़ Widow Molesting

0
256
Widow Molesting
आज समाज डिजिटल,पलवल:
Widow Molesting: गदपुरी थाना अंतर्गत विधवा महिला के साथ बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 2 नामजद सहित 3 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।(Widow Molesting) अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस Widow Molesting

पुलिस जांच अधिकारी के अनुसार एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। बीती 15 अप्रैल की शाम 7 बजे वह घर से बाहर काम से जा रही थी।(Widow Molesting) तभी बाइक पर आए 3 युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
SHARE