When the Center called, Chief Secretary Alapan Bandopadhyay retired, now Chief Advisor to CM: केंद्र ने बुलाया तो मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय हुए रिटायर, अब बने सीएम के मुख्य सलाहकार

0
245

नईदिल्ली। बंगाल में पीएम के दौरे केसमय मुख्य सचिव के बैठक में आधा घंटेदेर से पहुंचने पर केंद्र ने उन्हें दिल्ली वापस आने का फरमान जारी कर दिया था जिसकेबाद मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने रिटायरमेंट ले लिया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल और केंद्र केबीच टकराव की स्थिति बनी हुईहै। हाल ही मेंपीएम ने बंगाल मेंचक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लेने केलिए हवाईसर्वे किया जिसके बाद उनकी मीटिंग बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केसाथ थी जिसमेंममता दीदी और उनका मुख्य सचिव आधा घंटेबाद पहुंचेऔर चक्रवात से हुए नुकसान केसंबंध में कागजात देकर वापस चली गईथीं। मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय को केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली बुलाए जाने केबाद विवाद खड़ा हो गया था जिसकेबाद अब मुख्य सचिव ने अपना रिटायरमेंट लेलिया और अब वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जीका मुख्य सलाहकार नियुक्त किए गए हैं। गौरतलब है कि बंगाल की सीएम ममता बनर्जीनेयह स्पष्ट कर दिया था कि वह कोरोना काल मेंइस समय अलापन को दिल्ली नहीं भेजेंगी। उन्होंने बताया कि बंदोपाध्याय के रिटायर होने के बाद एचके द्विवेदी बंगाल के नए मुख्य सचिव होंगे।
मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, ”उन्होंने कोई वजह नहीं दी थी। मैं हैरान हूं। मैंने फैसला किया है कि कोरोना के समय में हमें उनकी सेवाओं की जरूरत होगी। चाहे वह कोरोना हो या फिर यास, वे गरीबों, राज्य और देश के लिए अपनी सेवाओं को जारी रखेंगे।”

SHARE