When Rahul Gandhi went to Italy, the BJP raised the question, the Congress said – is it wrong to visit Nani? राहुल गांधी के इटली जाने पर भाजपा ने उठाया सवाल तो कांग्रेस ने कहा – नानी से मिलने जाना गलत है क्या?

0
323

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्वअध्यक्ष राहुल गांधी देश में चल रहे किसान आंदोलन के लिए खुलकर बोल रहे हैं। इन दिनों वह किसानों के लिए ट्विटर पर बार-बार केंद्र सरकार पर हमलावर रहे हैं। किसानों केमुद्दों पर वह मुखर होकर केंद्र सरकार की आलोचना करते रहे हैं। उधर भाजपा भी मौका मिलते ही राहुल गांधी पर निशाना साधती रहती है। भाजपा के नेता भी राहुल गांधी को लेकर लगातार ट्वीट करते रहते हैं। राहुल गांधी इन दिनों इटली गए है जिसे लेकर भाजपा की ओर सेतंज कसा जा रहा है। जिसके जवाब में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल सामने आए औश्र कहा कि राहुल गांधी अपनी नानी से मिलने गए हैं। क्या यह गलत है? व्यक्तिगत दौरे करने का अधिकार सभी को है। भाजपा निम्न स्तर की राजनीति कर रही है। वे राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं क्योंकि वे केवल एक नेता को निशाना बनाना चाहते हैं। गौरतलब है कि भाजपा के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नेराहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा था कि- भारत में राहुल गांधी की छुट्टी खत्म हो गई है, आज वह इटली वापस चले गए। दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विदेश यात्रा पर हैं और पार्टी के स्थापना दिवस पर वो अनुपस्थित रहेंगे। ऐसे में गिरिराज सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, ‘भारत में राहुल गांधी की छुट्टी खत्म हो गई है, आज वह इटली वापस चले गए।’ दरअसल 28 दिसंबर को कांग्रेस को स्थापना दिवस है। यह कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस है। जबकि राहुल गांधी कांग्रसे के स्थापना दिवस के अवसर पर भारत में नहीं होंगे।

SHARE