Haryana Weather News: पश्चिमी उत्तरी बफीर्ली हवाओं ने हरियाणा में बढ़ाई ठंड

0
169
Haryana Weather News: पश्चिमी उत्तरी बफीर्ली हवाओं ने हरियाणा में बढ़ाई ठंड
Haryana Weather News: पश्चिमी उत्तरी बफीर्ली हवाओं ने हरियाणा में बढ़ाई ठंड

मैदानी इलाकों में छाई हल्की धुंध
Chandigarh News (आज समाज)चंडीगढ़: बफीर्ली हवाओं के कारण हरियाणा में ठंड बढ़ती जा रही है। धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही दिन व रात के तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। वहीं मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 16 जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं।

वहीं हरियाणा के कुद जिलों के मैदानी इलाके में धुंध भी देखने को मिली है। इन जिलों में 10 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। 8 जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी उत्तरी बफीर्ली हवाओं के कारण हरियाणा में ठंड बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि हल्का कोहरा भी छा रहा है। मौसम साफ होने के बाद भी पहाड़ों से आने वाली हवाएं आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट का कारण बन सकती है।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : दिल्ली में सपा का आप को बिना शर्त सर्मथन