निगम में लेट लतीफी पर अजीबोगरीब बहाने Weird Excuses On Late Latifi in Corporation 

0
733
Weird Excuses On Late Latifi in Corporation 
Weird Excuses On Late Latifi in Corporation 

निगम में लेट लतीफी पर अजीबोगरीब बहाने Weird Excuses On Late Latifi in Corporation 

आज समाज डिजिटल, फरीदाबाद :

Weird Excuses On Late Latifi in Corporation : आज बचपन की शुरुआत पढ़ाई के साथ साथ जवानी में नौकरी को लक्ष्य बनाकर की जाती है। जब यही सरकारी नौकरी मिल जाती है तो व्यक्ति इसे चलाने के लिए नित नए बहाने तक खोजने लग जाते हैं। ऐसा ही वाकया पेश आया फरीदाबाद नगर निगम में। जब अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे तो लेट आने और बंक मारने वाले कर्मचारियों ने बहाने बनाने शुरू कर दिए।

नगर निगम में लेट आने वाले और अपनी कुर्सी से गायब रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने अभियान चलाया हुआ है। (Weird Excuses On Late Latifi in Corporation ) वह कई नगर निगमों में औचक निरीक्षण कर चुके हैं। मंत्री के आने से पहले ही नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने 20 जनवरी को अधिकारियों के साथ अकाउंट ब्रांच और लीगल ब्रांच का दौरा किया था।

कारण बताओ नोटिस में बहानों का बखान

दफ्तर में देरी से आने वाले कर्मचारियों ने नोटिस के जवाब में जो कारण बताए हैं, वह बिलकुल भी हैरान करने वाले नहीं हैं। किसी को सड़क टूटी होने से वक्त पर दफ्तर आने में दिक्कत हो रही है तो कोई जाम के कारण समय का पाबंद नहीं हो पा रहा है। कुछ लोग ऐसे भी थे, जिनकी बाइक पंक्चर होने से देर हो गई। वहीं, बात अफसरों की करें तो वह वक्त पर दफ्तर कैसे आएं, क्योंकि नोटिस का जवाब ही वह समय पर नहीं दे पाए हैं।

अब ये होगी कार्रवाई

अब नगर निगम कमिश्नर तय करेंगे कि इन पर क्या ऐक्शन लिया जाए।(Weird Excuses On Late Latifi in Corporation) अब कर्मचारियों से मिले जवाबों को प्रस्थापना शाखा के पास भेजा गया है। यहां से रिपोर्ट तैयार कर कमिश्नर के पास जाएगी। उधर, इस संबंध में बात करने के लिए एनबीटी ने निगम कमिश्नर यशपाल यादव को कॉल किया पर उनका फोन बंद था।

SHARE