Maharishi Dayanand Sansthan Ved Mandir Panipat : महर्षि दयानन्द संस्थान वेद मंदिर में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन 

0
114
Maharishi Dayanand Sansthan Ved Mandir Panipat
Maharishi Dayanand Sansthan Ved Mandir Panipat
Aaj Samaj (आज समाज),Maharishi Dayanand Sansthan Ved Mandir Panipat,पानीपत : महर्षि दयानन्द संस्थान वेद मन्दिर न्यू मुखीजा कॉलोनी में रविवार के साप्ताहिक सत्संग का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वेद मंदिर की प्रधाना सरिता-सुशील आहूजा, राहुल सोनम-दीपक आहूजा के साथ अपने पौत्र-पौत्री के जन्मदिन की खुशी यज्ञ द्वारा ईश्वर का धन्यवाद किया। आहूजा परिवार द्वारा कार्यक्रम के उपरान्त ऋषि लंगर की व्यवस्था की। जिसमें सभी आमंत्रित अतिथियों सहित लगभग 100 बच्चों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। आचार्य संजीव वेदालंकार जी ने मंत्रोच्चारण द्वारा यज्ञ करवाकर बच्चों को आशीर्वाद एवं यजमान परिवार को शुभकामनाएं दी। इंदु रानी, बलजीता, सरोज व सरिता ने ईश्वरीय भजन द्वारा भक्ति रस द्वारा सभी को आनन्दित किया।

धर्म के प्रति निष्ठुरता के कारण बच्चे भी धर्म से विमुख हो जायेंगे

आचार्य अपने प्रवचन में कहा कि सनातनियों की धर्म के प्रति निष्ठुरता के कारण ही आज स्टालिन जैसे नेता सनातन धर्म को बीमारी बताते है। इतने मठाधीश व आश्रम होने बाद भी हिन्दुओं के धर्म परिवर्तन होते रहे और आश्रम में आठ अजूबे बनते रहे। इससे धर्म को कोई लाभ नहीं। मनुष्य ऊँचे-ऊँचे घर बनाकर, पैसा इकट्ठा कर प्रसन्न होता है। याद रखना तुम्हारी धर्म के प्रति निष्ठुरता के कारण बच्चे भी धर्म से विमुख हो जायेंगे। लव कुश का नगर लाहौर कभी शिक्षा केन्द्र था। बड़े-बड़े भामाशाहों ने दान देकर विश्वविद्यालय बनवाये। आज पाकिस्तान में आपके ही दान के पैसे बने संस्थान खण्डहर हो गये। अगर हिन्दू ना जागा तो देश फिर बँटेगा। कहाँ तक भागते फिरोगे। मंच संचालन धीरज कपूर जी और धन्यवाद व शांति पाठ द्वारा अध्यक्ष सुरेश आहूजा जी कार्यक्रम का समापन कराया। जिसमें मुख्य रूप से रामचंद्र गल्हयाण, हैप्पी मेहता, सूरजभान, किरणपाल, प्रणव आदि उपस्थित रहे।
SHARE