Haryana Weather News : हरियाणा में कल रात से बदलेगा मौसम, बारिश व ओले गिरने की संभावना

0
257
Haryana Weather News : हरियाणा में कल रात से बदलेगा मौसम, बारिश व ओले गिरने की संभावना
Haryana Weather News : हरियाणा में कल रात से बदलेगा मौसम, बारिश व ओले गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने कोहरे और शीतलहर का यलो अलर्ट भी किया जारी
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में दो दिन से जारी हल्की बारिश के बाद आज सुबह प्रदेश के कई जिलों में धुंध छाई रही। बारिश के कारण ठंड में भी इजाफा हुआ है। रेवाड़ी, सोनीपत, भिवानी के लोहारू, चरखी दादरी में घनी तो महेंद्रगढ़, पानीपत और पलवल में हल्की धुंध दिखी। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 26 दिसंबर की रात से बारिश के आसार बन रहे है। सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल आदि जिलों में बारिश के आसार ज्यादा हैं। मौसम विभाग ने 27 दिसंबर को कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना जताई है।

दो दिन में हुई 1.8 मिलीमीटर बारिश

दो दिन में प्रदेश में औसतन 1.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इससे दिसंबर में बारिश की कमी 46% धुल गई। 1 से 24 दिसंबर तक 2.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी हुई है, जो सामान्य से 44% कम है। इस अवधि में 3.9 मिलीमीटर बारिश सामान्य मानी जाती है। मौसम विभाग ने कोहरे और शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत और सिरसा जिला शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : Delhi Weather Update : दिल्ली में 27 से फिर होगा बारिश का दौर शुरू