Weather Update फिर से जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज,हरियाणा सहित दिल्ली-NCR में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने के आसार

0
586
Haryana Weather

आज समाज डिजिटल, अंबाला:
Weather Update : उत्तर भारत में लगातार बदलते मौसम के बीच रविवार को दिन भर चटक धूप खिली रही। सोमवार को तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि बुधवार से मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार से बारिश होने का भी अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों पर हिमपात होगा। जिसकी वजह से मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा, एनसीआर-दिल्ली में लगातार शीत ऋतु के दिनों में बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते सर्दी अपने प्रचंड रंग रूप से अभी मैदानी राज्यों में रूकी हुई है।

Read Also:Benefits Of Olive Oil जानिए ऑलिव ऑयल के फायदे ,बहुत गजब की चीज़ है ऑलिव ऑयल,करिए इन कामों में इसका इस्तेमाल!

Aaj Ka Mousam : इसके अलावा इस बार ठंड पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं राजकीय महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डा. चंद्रमोहन ने कहा की कि भारत में एक के बाद एक Western Disturbance सक्रिय होने की वजह से मैदानी राज्यों हरियाणा व एनसीआर- दिल्ली में ठंड में बढ़ोतरी के साथ शीत ऋतु के दिनों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रविवार को एक कमजोर Western Disturbance ने देश में प्रवेश किया है।

जिसकी वजह से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर अधिक मात्रा में हिमपात होने की संभावनाएं हैं। इसके अलावा एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बाद एक मध्यम श्रेणी का वैस्टर्न डिस्टरबेंस 8 फरवरी को फिर से भारत के उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में प्रवेश करेगा।

Weather Forecast : जिससे पूरे हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में मध्यम बारिश तथा ओलावृष्टि की संभावनाएं बन रही है। उसके बाद फिर से ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज करेगी। पिछले दो दिनों में हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है।

Weather Alert : आगे आने वाले दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी तथा पाला जमने की स्थिति बनी सकती है। आज जिला महेंद्रगढ़ में प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान के हिसाब से दूसरे पायदान पर रहा, जबकि हिसार 1.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान की वजह से प्रथम स्थान पर रहा। आगे भी 8, 10, 12 फरवरी को एक एक दिन के छोटे से अन्तराल पर भारत में सक्रिय और प्रवेश करने वाले हैं। जिसकीकारण बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां जारी रहेंगी। जिस कारण लगातार शीत ऋतु के दिनों में भी बढ़ोतरी दर्ज होगी।

Read Also: Badam Ka Halwa जानिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है बादाम का हलवा

Read Also:Oily Skin Face Pack ऑयली स्किन से हैं परेशान तो चेहरे पर लगाना शुरू करें ये 3 चीजें

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE