Weather Update Today: दिल्ली में 10 से बारिश का नया दौर, हिमाचल में येलो अलर्ट

0
213
Weather Update Today
दिल्ली में 10 से बारिश का नया दौर, हिमाचल में येलो अलर्ट

Aaj Samaj (आज समाज), Weather Update Today, नई दिल्ली: उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में अभी मानसूनी बारिश थमी नहीं है। पिछले कल यानि रविवार को हरियाणा के अम्बाला सहित कुछ जिलों में तेज बारिश हुई और आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहने का अनुमान है। वहीं दिल्ली, पंजाब और पहाड़ी राज्यों में भी फिलहाल ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले तीन-चार दिन तक घनों के साथ बारिश का होने अनुमान है। विभाग ने राजधानी में 10 अगस्त से हल्की से मध्यम बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना जताई है।

  • देश के पूर्वी क्षेत्रों में 5 दिन बारिश से जुड़ी गतिविधियों में वृद्धि कीं संभावना

हिमाचल में नुकसान का आंकड़ा 6675.60 करोड़ पहुंचा

हिमाचल में आंधी के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस कारण कुछ स्थानों पर यातायात व अन्य सेवाएं बाधित हो सकती हैं। प्रदेश में बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने के कारण नुकसान का आकलन 6675.60 करोड़ पहुंच गया है। राज्य में 201 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिन तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। देश के पूर्वी क्षेत्रों में भी अगले पांच दिन में बारिश से जुड़ी गतिविधियों में वृद्धि होगी।

पंजाब : चंडीगढ़ में 76.2 एमएम बारिश

पंजाब के कई जिलों में शनिवार सुबह जोरदार वर्षा हुई। हालांकि उसके बाद धूप निकल आई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार शनिवार सुबह चार बजे से साढे़ आठ बजे तक चंडीगढ़ में 76.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

जम्मू-कश्मीर : रामबन जिले में लैंडस्लाइड

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में पिछले कल सुबह लैंडस्लाइड हुई, जिसके चलते टी-2 टनल के पास जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया। प्रशासन ने घंटों मशक्कत के बाद मलबा हटाकर रोड को ट्रैफिक के लिए खोला। उत्तराखंड के गौरीकुंड हुए लैंडस्लाइड की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 लोग अब भी लापता हैं। राज्य के डीजपी अशोक कुमार ने बताया कि रुद्र-प्रयाग जिले में केदारनाथ धाम यात्रा रूट पर शुक्रवार को यह हादसा हुआ। रेस्क्यू टीम सर्च आॅपरेशन चला रही है। इनमें 17 लोग नेपाल के नागरिक हैं।

मानसून सीजन में हरियाणा में 44% ज्यादा बारिश

हरियाणा में नौ अगस्त तक मानसून कमजोर स्थिति में रहेगा। 10 अगस्त से एक बार फिर सूबे में बारिश के आसार बन रहे हैं। मानसून सीजन में प्रदेश 44 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। एक जून से 5 अगस्त तक सूबे में 335.9 एमएम बारिश हुई है। हालांकि अगस्त में 18.1 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य 29.2 प्रतिशत बारिश के मुकाबले 38 फीसदी कम है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगस्त में बारिश को लेकर ऐसे ही हालात रहेंगे। बारिश कम होने के कारण उमस लोगों को परेशान करेगी।

यह भी पढ़ें :  

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE