Weather Update Report: पहाड़ों पर हिमपात के चलते मैदानों में लौटी सर्दी, चंडीगढ़, हरियाणा व दिल्ली में कल बारिश का अनुमान

0
319
Weather Update Report
पहाड़ों पर हिमपात के चलते मैदानों में लौटी सर्दी, चंडीगढ़, हरियाणा व दिल्ली में कल बारिश का अनुमान

आज समाज डिजिटल, नईदिल्ली, (Weather Update Report): उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर के अलावा चंडीगढ़ व हरियाणा सहित अधिकांश इलाकों में ठंड लौट आई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को दिनभर चली ठंडी हवा के कारण न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दो दिन पहले तक दस डिग्री से ऊपर चल रहा न्यूनतम तापमान गिरकर 5.8 तक पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम हो गया।

आज भी कल जैसा मौसम बना रहने की संभावना

आईएमडी के मुताबिक आज से नए पश्चिमी विक्षोभ के विकसित होने के कारण कल चंडीगढ़, हरियाणा व दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। गुरुग्राम में कल न्यूनतम तापमान 7.1, फरीदाबाद में 9.1, गाजियाबाद में 8.3 व नोएडा में तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रह सकता हैै।

जम्मू-कश्मीर के ऊपर बना है पश्चिमी विक्षोभ

जम्मू-कश्मीर के ऊपर वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से चक्रवाती हवा का क्षेत्र पंजाब व इसके आसपास है। एक ट्रफ रेखा पंजाब से हरियाणा, पूर्वी राजस्थान व पश्चिमी मध्य प्रदेश से गुजरकर विदर्भ तक जा रही है। आईएमडी का कहना है कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के भी आज पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज शीतलहर चली। जम्मू-कश्मीर में हल्की वर्षा व बर्फबारी हुई।

उत्तर प्रदेश : कई जिलों में बफीर्ली हवाओं से गलन वाली ठंड

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलावा राजय के अयोध्या, कानपुर, प्रयागराज व वाराणसी में तीन दिन की राहत के बाद दोबारा बफीर्ली हवाओं के चलते गलन के साथ ठंड ने दस्तक दी है। तापमान में भी करीब पांच डिग्री कम हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छाए हैं और इसी के साथ उत्तर पश्चिमी हवा का भी असर दिखना शुरू हो गया है। कल रात से आज सुबह तक इसी वजह से शीतलहर व गलन बढ़ गई।

इन राज्यों में न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री की गिरावट

पूर्वी मध्य प्रदेश व मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में भी हल्की वर्षा हुई और पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी यूपी, पूर्वी राजस्थान व उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री की गिरावट हुई है। नई मौसम प्रणाली के कारण कल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश व हिमपात होने की उम्मीद है। इसकी तीव्रता भी ज्यादा हो सकती है, जिसके कारण 31 जनवरी तक बादल छा सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Pariksha Pe Charcha 2023: विद्यार्थी की मेहनत जरूर लाती है रंग, स्टूडेंट्स से अपनापन बढ़ाएं शिक्षक : मोदी

Connect With Us: Twitter Facebook

 

 

SHARE