Weather Update 11 April 2022 अभी गर्मी से कोई राहत नहीं, इन इलाकों में लू की संभावना

0
467
Weather Update
Weather Update

Weather Update 11 April 2022 अभी गर्मी से कोई राहत नहीं, इन इलाकों में लू की संभावना

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली :

Weather Update 11 April 2022 : अप्रैल का महीना चढ़ने के साथ ही अब गर्मी के तेवर भी तेज हो गए हैं। उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में अभी से जून जुलाई वाली गर्म हवाएं यानी लू (Hot Wave) का असर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने सोमवार को शहर में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। दिल्ली ही नहीं, उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में पारा तेजी से चढ़ रहा है। दिन के समय तेज धूप जैसे आसमान से आग बरसा रही है। बढ़ते तापमान के साथ लू के थपेड़ों से भी लोग परेशान हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक दिन के समय आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में हीट वेव (Heat Wave) की चेतावनी दी है। IMD के मुताबिक, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है।

12 से 16 अप्रैल के बीच हल्की बारिश आसार 

हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। हरियाणा के गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। राहत वाली बात यह है कि हरियाणा के कुछ इलाकों में 12 से 16 अप्रैल के बीच हल्की बारिश हो सकती है। (Weather Update 11 April 2022) ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश में जहां लोगों को सिर्फ गर्मी के सितम का सामना करना पड़ा रहा था, ऐसे में अब तपिश के साथ लू भी चलने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी के अधिकतर जिलों में तापमान अभी और बढ़ेगा। प्रदेश में बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है।

बिहार में बारिश की संभावना

उत्तरी बिहार में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश के आसार हैं। आईएमडी के पूवार्नुमान के मुताबिक पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, (Weather Update 11 April 2022) सुपौल, किशनगंज और अररिया में कुछ एक जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है।

Also Read : दमदार कैमरा और परफॉर्मेंस वाले ये टॉप सबसे शानदार स्मार्टफोन , जानिए
SHARE