Weather Report 14 March 2023: हरियाणा-पंजाब से लेकर पूर्वोत्तर तक बारिश का अनुमान

0
215
Weather Report 14 March 2023
हरियाणा-पंजाब से लेकर पूर्वोत्तर तक बारिश का अनुमान

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली, (Weather Report 14 March 2023): देश के अधिकतर राज्यों में पड़ रही गर्मी के बीच पूर्वोत्तर से लेकर उत्तर भारत के राज्य हरियाणा-पंजाब में भी बुधवार को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमालयी क्षेत्र में गरज के साथ आज हल्की बरसात हो सकती है। वहीं अरूणाचल प्रदेश में 15 मार्च को तेज बारिश होने का अनुमान है।

असम और सिक्किम में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश, बिहार और झारखंड में 15-16 मार्च के बीच गरज के साथ बारिश होने का अनुमान हैं। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

  • हिमालयी क्षेत्र में आज हो सकती है हल्की बरसात
  • हरियाणा-पंजाब में कल बारिश होने की संभावना
  • असम और सिक्किम में भी साथ बारिश का अनुमान

दिल्ली में कुछ जगह पारा 35 डिग्री के पार, सप्ताहांत हल्की बारिश

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को भी तेज गर्मी रही। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। कुछ इलाकों में पारा 35 डिग्री पार चला गया। राजधानी में आज भी तेज गर्मी रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन अधिकतम और न्यूनतम क्रमश: 33 और 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बुधवार और बृहस्पतिवार को भी तापमान कम नहीं होगा। शुक्रवार से रविवार तक लगातार तीन दिन हल्की वर्षा हो सकती है।

हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में कुछ जगह बारिश के आसार

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों पर गरज के साथ आज बारिश हो सकती है। वहीं, दक्षिण, मध्य और पूर्वी भारत में 15-16 और 17 मार्च को कुछ जगहों पर वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना है।

जानिए यूपी में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। अगले 24 घंटे के दौरान यूपी के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें : India on Weapons Import: हथियार खरीदारी में भारत टॉप पर , सऊदी अरब दूसरे नंबर पर : SIPRI

 

SHARE